Latest News

आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ की नगर में निकलेगी भव्य शाही सवारी

प्रदीप जैन February 20, 2021, 6:35 pm Technology

तीसरी भव्य शाही सवारी की तैय्यारियाँ जोरो पर

सिंगोली। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर के शिवालयों को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है । दिन रात शिव भक्त महाशिवरात्रि पर निकलने वाली तीसरी शाही सवारी की तैय्यारियाँ जोर शोर से कर रहे हैं। भक्तों के आस्था के प्रमुख केंद्र भगवान भूतेश्वर महादेव मंदिर तहसील के बाहर तथा नंदीश्वर महादेव मंदिर पर जोर शोर से तैय्यारियाँ देखने को मिल रही है। नगर मे भी जगह जगह फ्लेक्स बेनर लगा कर धर्म ध्वजा लगाई जा रही है। आस पास क्षैत्र के गांवो में भी शाही सवारी को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। हर वर्ष आयोजको द्वारा शाही सवारी को ऐतिहासिक और शानदार बनाने के लिए नये नये तरीके अपनाये जा रहे हैं। जिला मुख्यालय से 80 किलो मीटर की दूरी पर सिंगोली स्थित भूतेश्वर महादेव का अति चमत्कारिक मंदिर होने की मान्यता क्षैत्र वासियों की रही है।शिव भक्तों द्वारा मिली जानकारी अनुसार समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासियों के आर्थिक सहयोग से आगामी महाशिवरात्रि पर्व 11 मार्च गुरुवार को दोपहर 12 ,15 बजे भगवान भूतेश्वर महादेव की ऐतिहासिक शाही सवारी नगर के मुख्य मार्गो से गुजर कर नन्दीश्वर महादेव पहुचेगी। शाही सवारी के दौरान कोविड 19 के तहत मास्क का उपयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का खासतौर से पालन किया जायेगा। बाबा की शाही सवारी के दौरान ड्रोन द्वारा पूरे नगर में पुष्प वर्षा होगी।

महाशिवरात्रि पर मुख्य आकर्षक इस प्रकार है :-

स्पेशल बेंड , बड़ा लाइटिंग डीजे, 5 छोटे डीजे, भस्म रमैया भक्त मंडली, अघोरी पार्टी , 31 ढोल, मस्का पार्टी, हाथी, ड्रोन वीडियो ग्राफी, बाहुबली झांकी, 3 घोड़े, अखाड़ा सिंगोली, बूंदी की आतिशबाजी, व उज्जैन महाकाल लाइव दर्शन एलईडी वाल द्वारा लाइव प्रसारण सहित अन्य कई आकर्षक मन मोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जायेगी। महाशिवरात्रि पर्व को भव्यता प्रदान करने के लिये नगर की शिवभक्त टीम दिन रात मेहनत कर नगर को दुल्हन की तरह सजाने में जुट रही है। नगर एवं क्षेत्र में शिवरात्रि महापर्व को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Related Post