Latest News

जीरन में सांसद और विधायक ने दी 3 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात

विकास सुथार February 18, 2021, 10:27 pm Technology

 जीरन। नगर परिषद जीरन द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास के योजना अंतर्गत नगर में विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, नाली निर्माण (दो करोड़ों 63 लाख 55 हजार) का एवं विधायक निधि द्वारा फायर टैंकर का लोकार्पण सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीपसिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, नगर परिषद पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश राव तावरे के कर कमलों में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती पूजा अर्चना एवं कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा है कि जीरन क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य किए हैं, और भी करेंगे। हम जनता की सेवा एवं विकास कार्य करने में विश्वास रखते हैं, इसी कारण जनता ने हमें चुनकर सेवा का अवसर दिया है। जनता की हर समस्या को प्रमुखता से ध्यान देते हैं, हमारे कार्यकर्ता मोहल्ला व हर बूथ पर जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं, उन्हीं के माध्यम से हमें जनता की समस्या की जानकारी मिलती हैं। जो हम मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक तत्काल पहुंचाते हैं। भाजपा किसानों व गरीबों की सरकार है। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने अपने उद्बोधन में कहा जीरन नगर परिषद में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं भाजपा सरकार ने,आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि जीरन नगर में भाजपा के शासनकाल में कई बड़ी महत्वपूर्ण सौगात मिली हे एवं अनेकों महत्वपूर्ण कार्य प्रदेश सरकार एव केंद्र सरकार ने किए हैं, हमेशा जनता के हितों के कार्य को प्राथमिकता दी है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, पूर्व नप उपाध्यक्ष मुकेशराव तावरे, किरण शर्मा, महामंत्री किशन अहिरवार, शुभम शर्मा, नवलगिर गोस्वामी और लक्ष्मणसिंह भाटी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राजू मुकाती, बाबूलाल जैन, रामदेव पुनि, हरिशंकर शर्मा, बद्रीलाल दुदावत, पंकज गुणवंत राजोरा, दशरथ जारेरिया, दिलीप सुथार, नरेंद्र मेरावत, हस्तीमल, पुखराज जाट, किशोर बैरागी, गोविन्द पाटीदार, राजेश लक्षकार, मुकेश जाट, हरिओम माली, विनोद जारेरिया रजनीश शर्मा, विकास सुथार, अंबालाल अहिरवार, पूनमचंद राजोरा, धीरज बैरागी, ऋतुराज सिंह, गोवर्धन रावत, मनोहर रावत, बालूसिंह , रघुवीर सिंह, आनंद अहिरवार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री किशन अहिरवार ने किया। स्वागत भाषण सीएमओ एल के सोलंकी ने दिया। आभार भाजपा नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने माना।

Related Post