Latest News

बोर्ड परीक्षाओं में नीमच के होनहारो ने फहराया परचम, किया जिले का नाम रोशन

Neemuch headlines April 16, 2026, 9:02 am Technology

नीमच। मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा के नतीजों में नीमच जिले के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन किया है।

जिले के एक-दो नहीं, बल्कि कई विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में अपना स्थान पक्का कर पूरे नीमच जिले का नाम रोशन किया है। प्रायवेट से भी शासकीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने ज्यादा उत्कृष्ठ प्रदर्शन दिखाया है।

मेरिट लिस्ट में चमके नीमच के ये सितारे: कक्षा 10 वीं के होनहार: प्रियांशी (पिता - श्री गणपत): शासकीय सांदीपनि विद्यालय,

नीमच कैंट की छात्रा ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त किया है।

कु. मंतशा गौरी (पिता - श्री जाहिद हुसैन) विज़डम पब्लिक उ.मा.वि.,

न्यू इंदिरा नगर (नीमच) की छात्रा ने 490 अंकों (प्रथम श्रेणी) के साथ प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया है।

कु. प्रांजल सोनी (पिता - श्री सुनील सोनी): जिनेन्द्र एजुकेशन एकेडमी, सिंगोली (नीमच) की छात्रा ने भी 490 अंकों (प्रथम श्रेणी) के साथ प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया है।

कक्षा 12वीं के होनहार प्रमोद (पिता - श्री सीताराम) शासकीय सांदीपनि विद्यालय, नीमच कैंट के छात्र ने अपनी लगन और मेहनत से 12वीं की परीक्षा में प्रदेश भर में 8वां स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।

सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं उज्जवल भविष्य की कामनाएं।

Related Post