Latest News

अजय जैसवार नमो ग्रुप फाउंडेशन नीमच आईटी सेल प्रमुख व क्रिश पंवार एवं राज बैरागी आईटी सेल सह-प्रमुख नियुक्त

Neemuch Headlines February 18, 2021, 11:56 am Technology

नमो ग्रुप फाउंडेशन की गतिविधियों व प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने हेतु टीम गठित नीमच। नमो ग्रुप के जिलाध्यक्ष रवि जैन नगर मीडिया प्रभारी योगेश बामनिया ने प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा व प्रदेश मंत्री पं मनीष जोशी की सहमति से नीमच में संगठन के कार्यो व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचाने हेतु आईटी सेल की टीम का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा ने बताया कि सोसियल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व अन्य श्रेत्रो में संगठन की गतिविधियां व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के प्रचार प्रसार के लिए आईटी सेल की टीम का गठन किया है जिसमे एक प्रमुख ओर दो सह प्रमुख एवं 5 आईटी सदस्य रहेंगे जो सक्रिय रूप से संगठन की गतिविधियों को आम जन तक पहुचाने के किये कार्य करेंगे।

नगर मीडिया प्रभारी योगेश बामनिया ने बताया कि नीमच नगर के 40 वार्डो में संगठन की गतिविधियां पहुचाने व उनके प्रचार प्रसार हेतु कार्य मे गति देंगे।

इस हेतु नगर आईटी सेल प्रमुख के रुप मे अजय जैसवार सह-प्रमुख क्रिश पंवार व राज बैरागी को नियुक्त किया गया है।

उक्त जानकारी नगर मंत्री राहुल सेन द्वारा दी गई है।

Related Post