नीमच। वन विभाग नीमच द्वारा बुधवार 17 फरवरी को क्षतिपूर्ति वनिकरण की आस्थामूलक राशि से रामपुरा तहसील के ग्राम अमरपुरा व भीमपुरा में 20 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरीत की गई। विद्यार्थियों में खेलकूद के प्रति रुचि बढाने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय अमरपुरा को खेल सामग्री भी प्रदाय की गई। उक्त आयोजन विधायक मनासा अनिरुद्ध माधव मारु के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। विधायक मारु ने अमरपुरा प्राथमिक विद्यालय में कैम्पा की आस्थामूलक राशि से कराये जा रहे शौचालय निर्माण का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही विधायक द्वारा ग्राम वन समिति मजीरिया, सालरमाला, अमरपुरा को सामुदायिक उपयोग हेतु बर्तन का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में रेंजर रामपुरा पी.एल. गेहलोत, रेंजर मनासा सलीम मंसूरी सहित क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधीगण एवं गणमान्य नागरीक तथा बडी संख्या में ग्राम वन समिति सदस्य उपस्थित रहें।