जावद। श्री राजपूत करणी सेना मूल के जिला अध्यक्ष शक्तिसिंह राठौड़ के नेतृत्व में और प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह के आदेशानुसार नीमच जिला अध्यक्ष द्वारा ठिकाना सरोद, मोड़ी खेडा, रूपपुरा, आक्या, जेतपूरा में ग्राम अध्यक्ष उपाध्यक्ष और जिला संरक्षण की कार्यकारिणी गठित की गयी और 21 फरवरी को उज्जैन में होने वाली माहारेली में शामिल होने के लिए सभी सरदारो को आमंत्रण भी किया। जिला अध्यक्ष शक्ति सिंह राठौड प्रदेशमहामंत्री पुष्पराज सिंह शक्तावत जिला महामंत्री रंजीत सिंह जेतपुरा जावद तहसील अध्यक्ष शेरुबना तह उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, नीमच जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह और सभी करणी सैनिक उपस्थित रहे।