Latest News

कृति ने चंबल का पानी लाने के लिए चलाया पोस्टकार्ड अभियान, शहरवासियों व राहगीरों ने किया योगदान

Neemuch Headlines February 14, 2021, 8:05 am Technology

नीमच। शनिवार को कृति संस्था द्वारा चंबल का पानी नीमच लाने हेतु पोस्टकार्ड अभियान का आयोजन स्थानीय शाम 4:00 बजे, फोर जीरो भारत माता चौराहे पर रखा गया था। जिसमें संस्था के सदस्यों सहित आमजन, शहरवासी समाजसेवी लोगों ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अभियान में अपना योगदान दिया। संस्था ने पूर्व में भी पेयजल के स्थाई समाधान व ओद्योगिक विकास हेतु चंबल के पानी को लाने की मांग को पुरजोर ढंग से उठाया गया था। शहर की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान चंबल से पानी लाकर ही हो सकता है। इसके पूर्व भी संस्था द्वारा इस प्रकार अभियान से पुरजोर मांग की गई थी। लेकिन कुछ समय जनप्रतिनिधियों व सरकार द्वारा तवज्जो देने के बाद ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। इसलिए पुनः जन प्रतिनिधियों को प्रदेश सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए प्रति संस्था के सदस्यों ने फोर जीरो चौराहे पर पोस्ट कार्ड उपलब्ध करवाकर क्षेत्रीय विधायक के नाम पत्र लिखवाए गए जो प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक विधायक के माध्यम से माध्यम से पहुंचाया जावेगा। शहर की जनता ने कार्यक्रम स्थल पर अपने बयान में कहा कि हम 2-3 दिन में नलों में आ रहे पानी से समस्या से परेशान हो चुके हैं। इसलिए हम भी संस्था की आवाज बुलंद करना चाहते हैं कि हमारी पानी की समस्या का स्थाई समाधान हो। इस अवसर पर संस्था के संयोजक व पदा धिकारी सर्वश्री भरत जाजू , पूर्व अध्यक्ष किशोर जवेरिया,डा जीवन कौशिक, नरेंद्र लोढ़ा ,डॉ माधुरी चौरसिया, डॉ निर्मला उपाध्याय, बाबूलाल गौड़ आदि सहित गणमान्य ने भी उपस्थिति दी।

Related Post