नीमच। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी के नीमच आगमन पर पूर्व छात्र संगठन द्वारा उनका 21 किलों वजनी माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया है।
जानकारी देते हुए मदन गुर्जर ने बताया कि गत दिनों दर्शनसिंह चौधरी को किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद उनका गुरूवार को पहली बार नीमच आगमन हुआ। इस पर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र संगठन के सभी सदस्यों द्वारा 21 किलों वजनी पुष्पाहार पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार का भव्य स्वागत किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि दर्शनसिंह चौधरी नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र भी रहे है।
कार्यक्रम के दौरान किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नवोदय जीवन के कई संस्करण भी छात्र संगठन के सदस्यों से साझा किए है। साथ ही कई आवश्यक मुद्दों पर चर्चा भी की है। इस शुभ अवसर पर नवोदय विद्यालय रामपुरा के पूर्व छात्र सुनील गुप्ता परदा, पंकज चौधरी, कैलाश नाथ, यमुनाप्रसाद पाटीदार, नंदलाल, वंदना बिड़ला, मदन गुर्जर पिराना, दिनेश मालवीय, ललित शर्मा, धन्ना तंवर, अरविंद पाटीदार, भेरू, पवन और दिलीप सहित अन्य संगठन के सदस्य मौजूद रहे।