Latest News

नीमच में एक मकान में सिलेंडर फटा, 3 लोग बुरी तरह से झुलसे, केंट पुलिस मौके पर

Neemuch Headlines February 9, 2021, 5:00 pm Technology

नीमच। नीमच में आज एक घर में गैस सिलेंडर फटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेल प्लाजा के समीप एक मकान में सिलेंडर फटा, जिसमे 3 लोग बुरी तरह से झुलस गए, घायलों को 108 एम्बुलेन्स की मदद से जिला चिकित्सालय ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मकान के अंदर बलून बनाने का काम किया जा रहा था। पुलिस जांच में जुटी।

Related Post