Latest News

प्रतापगढ़ नप पर भाजपा का कब्जा, मनासा विधायक का अहम रोल

Neemuch Headlines February 7, 2021, 7:42 pm Technology

राजस्थान नगरीय निकाय अधयक्ष पद चुनाव में नगर परिषद प्रतापगढ़ में भाजपा की अध्यक्ष पद की दावेदार रामकन्या पहलाद गुर्जर को मिले 21 वोट ! जबकि कांग्रेश दावेदार जया कुमावत को 19 वोट ही मिल सके ! प्रतापगढ़ नगर परिषद मे भाजपा ने लगाई हैट्रिक। इसमे मध्यप्रदेश के मनासा विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधव मारू की भूमिका को अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा पिछले कुछ दिनों से प्रतापगढ़ नप से विजय हुए सभी वार्ड पंच (पार्षद) मनासा रुके हुए थे। मनासा विधायक द्वारा इनके ठहरने की व्यवस्था की गई थी। अध्यक्ष पद को लेकर लगातार रणनीति बनाई जा रही थी। राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ओर अन्य सभी भाजपा नेता एवं जनप्रतिनिधि से भी विधायक लगातार संपर्क में थे और रोज हो रही गतिविधियों का आदान प्रदान किया जा रहा। इसका परिणाम यह रहा प्रतापगढ़ में भाजपा एक बार फिर काबिज हो गई। जिसका श्रेय मनासा विधायक को जाता है। भाजपा अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी हर्ष हैं।

Related Post