Latest News

लगातार तीन दिन से सहकारी समितियों के कर्मचारी बैठे अनिश्चित हड़ताल पर, अगर सरकार ने नहीं मानी मांगे तो एक साथ 55000 कर्मचारी देंगे इस्तीफा

Neemuch Headlines February 6, 2021, 10:03 pm Technology

नीमच। सहकारी समितियो के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आज तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर कलेक्टर कार्यालय परिसर मे सैकड़ों की संख्या में बेठे रहे। जिले की सभी 68 सहकारी समितियों के समस्त कर्मचारी उपार्जन पंजीयन कार्य राशन दुकान एवं सहकारी समितियां बंद कर आंदोलन पर अड़े रहे हैं। आज हड़ताल के तीसरे दिन कर्मचारियों ने मध्य प्रदेश सरकार को अपनी मांगे मानने हेतु सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए 108 गायत्री महामंत्र का जाप किया गया, आज हड़ताल के तीसरे दिन जिले में राशन वितरण नहीं हो पाया उपभोक्ता राशन दुकानों के चक्कर लगाते दिखे किसानों के चना मसूर सरसों गेहूं के पंजीयन कराने हेतु किसान भटकते दिखे। अभी तक शासन के कानों पर कोई जू तक नहीं रेंग रही है ऐसे में कल 7 फरवरी को शासन की अति महत्वपूर्ण अन्न उत्सव योजना का संचालन किस प्रकार हो पाएगा कुछ भी नहीं कहा जा सकता। वहीं हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो पूरे प्रदेश में 55 हजार सरकारी समिति के कर्मचारी एक साथ अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे। अगर ऐसा होता है तो यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा मामला बन सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब इन कर्मचारियों की मांगों को मानता है और जब तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे तब तक आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

Related Post