30 वर्षीय महिला चूल्हे से बुरी तरह झुलसी, गंभीर हालत में उदयपुर रेफर

Neemuch Headlines January 17, 2021, 8:40 pm Technology

नीमच। बघाना थाना अंतर्गत ग्राम झांझरवाड़ा धामनिया निवासी महिला लकड़ी के चूल्हे पर चाय बनाते समय बुरी तरह से झुलस गई। इस दौरान महिला को उदयपुर रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पूजा पति गोविंद उम्र 30 वर्ष जाति भील आज सुबह 8:00 से 9:00 के बीच अपने घर में लकड़ी के चूल्हे पर चाय बना रही थी उसी वक्त चूल्हे में थोड़ा सा केरोसीन डाल कर वापस केरोसिन की केन को चूल्हे के ऊपर बनी हुई खूंटी पर टांग रही थी लेकिन खूंटी पर सही तरीके से केरोसिन की केन नहीं टिक पाई और पुनः चूल्हे में गिर गई जिससे आग की तीव्रता से महिला जल गई उसी वक्त उनका पति पानी लेने जा रहा था महिला की चिल्लाहट को सुनकर पति जब घर के अंदर आया तो महिला को जला देख जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा महिला को उदयपुर रेफर किया गया।

Related Post