Latest News

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

प्रदीप जैन November 17, 2020, 8:24 pm Technology

सिंगोली! गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा सोमवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया नवयुवक संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह अन्नकूट महोत्सव के रूप में मनाया गया प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अन्नकूट का आयोजन स्थानीय गौतमलय भवन पर किया गया जिसमें समाज के कुडक्या परिवार की बहू विनीता आशीष शर्मा द्वारा आकर्षक भगवान कृष्ण की थ्री डी रंगोली बनाई गई समाज की महिलाओं द्वारा प्रत्येक घर से पांच-पांच दीपक लाकर लगाए गए। पूरे गौतमालय भवन को दीपों से सजाया गया सभी समाज जनो ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी शाम को गरिमामय कार्यक्रम मंच में अतिथि के रुप में 52 गांव चोखरा सभा अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा मनासा राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश पुरोहित सांडिया, महासभा जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा, भादवा माता धर्मशाला अध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा , प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम तिवारी जावी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश चंद्र पुरोहित मनासा, भादवामाता धर्मशाला सचिव विष्णु शर्मा, ओम प्रकाश उपाध्याय भाटखेड़ी, कैलाश चंद जोशी, सिंगोली समाज के अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा आदि की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सभी अतिथिययो का नवयुवक संघ के पदाधिकारियों द्वारा माला ओर केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा द्वारा स्वगत उद्बोधन दिया गया राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश पुरोहित द्वारा भादवामाता में निर्माणाधीन समाज की धर्मशाला की विस्तार से जानकारी दी और सभी समाज जनो से इस पुण्य कार्य मे सहयोग करने का आह्वान किया चोखरा सभा अध्यक्ष कैलाश चन्द्र शर्मा ने सभी समाज जनो को दीपावली की शुभकामनाये दी नवयुवक संघ के तहसील अध्यक्ष बबलू शर्मा ने नवयुवक संघ की आगामी योजनाओ की जानकारी दी इस अवसर पर थ्री डी रंगोली बनाने के लिए विनीताशर्मा आशीष शर्मा दोनों को समाज द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश संघठन मंत्री योगेश जोशी नवयुवक संघ के उपाध्यक्ष केदार शर्मा, हिमांशु शर्मा, घनश्याम शर्मा,प्रवक्ता दिव्यांश जोशी, सचिव चितरंजन शर्मा,कोषाध्यक्ष शिव शर्मा,श्रीकांत जोशी, राजू शर्मा,अक्षांश शर्मा हेमंत शर्मा, सन्दीप शर्मा विशाल पंचोली, आनंद शर्मा,आशुतोष शर्मा नलीन शर्मा, शुभम शर्मा ,विनीत शर्मा आदि नवयुवक संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र जोशी ने किया और आभार नवयुवक संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण भुवलिया ने माना।

Related Post