Latest News

जनकपुर पहुचे केबिनेट मंत्री सखलेचा ने विभिन्न योजनाओ का लिया जायजा, दी दीपोत्सव की बधाई

संजय नागोरी November 17, 2020, 8:01 am Technology

दड़ोली। अंचल के बहुप्रतीक्षित ओर स्वीकृत चोरकुइया बांध का निर्माण कार्य इसी वर्ष प्रारंभ होगा। यह बात मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा ने ग्राम जनकपुर में दीपावली मिलन समारोह के दौरान कही। अतिथियों ने NIM CET की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 48 वी रेंक प्राप्त करने वाले प्रतिभा वान विद्यार्थी पुरुषोत्तम पाटीदार का उत्साह सम्मान कर बधाई दी। ग्राम जनकपुर के युवाओं की नव गठित सर्वोदय ग्राम विकास समिति को विभिन्न प्रयोजनों ओर इस दिशा में डेढ़ लाख से अधिक की राशि जमा होने की जानकारी मिलने पर मंत्री श्री सखलेचा ने प्रसन्नता जताई।उन्होंने इस समिति को उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए ओर डेढ़ लाख रुपये स्वीकृति की बात कही। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, मण्डल अध्यक्ष सचिन गोखरू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Post