Latest News

मंत्री सकलेचा ने सिंगोली में नगर भ्रमण के साथ नारायण गौशाला कछाला मे कार्यकर्ता सम्मेलन में की शिरकत, दी नगरवासियो को बधाई

प्रदीप जैन November 16, 2020, 2:39 pm Technology

सिंगोली। मध्यप्रदेश सरकार के काबीना मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा सोमवार सुबह सिंगोली पहुंचे ओर नगर मे भ्रमण कर दुकानदारो सहित आम नागरिक से दीपावली की राम राम करते हुए शुभकामनाएं दी।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षैत्रिय विधायक एवं मध्यप्रदेश के काबीना मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने नगर की जनता से दीपावली की राम राम करने के सिलसिले को यथावथ बनाये रखा। इस वर्ष ही शिवराज सरकार मे मंत्री बने सकलेचा का जनता से जुड़ाव ओर लगाव शतत हे यह आज के इस कार्यक्रम से देखने को मिला। सकलेचा मंत्री बनने के बाद भी जनता से सिधा सम्पर्क बनाये हुए है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण दीपावली के पर्व पर जनता से मिलन के समय सामने आया। मंत्री सकलेचा सोमवार सुबह 11 बजे सिंगोली डाक बंगले पहुंचे जहां पूर्व विधायक दुलीचंद जैन मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम सासंद प्रतिनिधि राजकुमार मेहता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष जैन नगर अध्यक्ष बाबू गुर्जर नगर अध्यक्ष निशांत जोशी ने सकलेचा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

उसके बाद मंत्री सकलेचा पुरे नगर में घुम कर नागरिकों से मिले ओर दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मंत्री सकलेचा पहुंचे पूर्व विधायक दुलीचंद जैन के निवास पर दीपावली की दी शुभकामनाएं:-

मंत्री सकलेचा नगर भ्रमण के साथ ही क्षैत्र के पूर्व विधायक दुलीचंद जैन के निवास स्थान पर पहुंचे ओर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कुशलक्षेम पूछी। पूर्व विधायक दुलीचंद जैन के परिवार जनो ने भी मंत्री सकलेचा का आत्मीय स्वागत अभिनन्दन किया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में की शिरकत :-

सिंगोली मंडल द्वारा नारायण गौशाला कछाला मे कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमे आसपास क्षैत्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने सम्मेलन में शिरकत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में स्थाई सरकार की भी बधाई दी ओर क्षैत्र की सबसे पुरानी मांग बाणदा बांध के स्वीकृति की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी साथ ही क्षैत्र में उधोग स्थापित करने की बात भी कही साथ ही किसानो की फसल को सुरक्षित रखने के लिए हर पंचायत स्तर पर वेयर हाउस बनाने की जानकारी भी दी ।

पत्रकारो से हुए रुबरू:-

मंत्री सकलेचा ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को बताया कि क्षैत्र में विकास के नये आयाम स्थापित होगे कालेज भवन का शीघ्र ही लोकार्पण होगा रतनगढ़ घाट की समस्या टूलेन नया मार्ग बना कर हल की जावेगी क्षैत्र में भ्रष्टाचार नही होने देगे पेयजल समस्या नही आने दी जावेगी सभी जगह पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जावेगा। आज के इस अवसर पर पूर्व विधायक दुलीचंद जैन जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ जावद मंडल अध्यक्ष सचिन गौखरू पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी विक्रम सासंद प्रतिनिधि राजकुमार मेहता सुचित सोनी जावद आयुष कोठारी नीमच रमेश प्रजापत जावद लादुलाल पालीवाल मोतीलाल धाकड़ राधेश्याम धाकड़ राधेश्याम मेघवंशी बाबु लाल धाकड़ हरिश शर्मा ओमप्रकाश पाराशर नगर अध्यक्ष निशांत जोशी भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष मनीष जैन नगर अध्यक्ष बाबू गुर्जर नगर महामंत्री सुरेश बगड़ा पूर्व पार्षद विशाल पिछोलियां समाजसेवी ओमप्रकाश पाराशर राजकुमार व्यास कौशल व्यास हिम्मत सिंह सुगन लाल धाकड़ ऊकार लाल धाकड़ रंगलाल धाकड़ धीरेन्द्र सिंह सुनिल सोनी सुनिता मेहता सुनिता माहेश्वरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post