Latest News

गौभक्तों ने लावारिस गौमाता को गुड़ की लापसी खिलाई, बेड़े बांध कर की पूजा और मनाया दीपोत्सव।

प्रदीप जैन November 16, 2020, 8:15 am Technology

सिंगोली। नगर के गौ भक्तो द्वारा गोवर्धन पूजन के त्यौहार को गौ माता की सेवा के रूप में मनाया। मिली जानकारी के अनुसार गौ भक्तों ने स्थानीय रामद्वारा में गुड़ की लापसी बनवाई ओर नगर के सभी वार्डो का भ्रमण कर गौमाता को गुड़ की लापसी खिलाकर बेड़े बांधे गए ।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का आह्वान परम गौ भक्त लीलाधर सोनी महेश दशोरा रतन सुथार गोपाल सोनी उज्जवल भारत अभियान के तहसील महासचिव महेंद्र सिंह राठौड़ बाबूलाल गुर्जर द्वारा किया गया था । जिसमे नगर के सभी गौ भक्तों ने बढ चढ़ कर भाग लिया। काकार्यक्रम की जानकारी जैसे ही गौ भक्तो को लगी सभी स्वप्रेरणा से गौ सेवा हेतु पहुंचे। इस अवसर पर गौ भक्त एवं उज्जवल भारत अभियान के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन तहसील अध्यक्ष प्रकाश कछाला नगर भाजपा अध्यक्ष निशान्त जोशी गूर्जरगौड ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा सोनू नागोरी पप्पू ठाकुर सुनील पालीवाल शिव सोनी सहित कई गौ भक्त मोटरसाइकिल से यथास्थान पहुचे व पूरे सिंगोली नगर में घूम घूम कर जहां भी सड़क पर बैठी या घुमती गौमाता नजर आई उसको पत्तल में लापसी परोस कर खिलाया ओर गौ पूजन की।

नगर मे इस तरह के आयोजन का पहला अवसर था जिसे नगर के नागरिकों ने तहेदिल से सराहा।

Related Post