Latest News

कांग्रेस नेता ने आदिवासी बच्चो के साथ दिपावली मनाई

हबीब राही November 15, 2020, 8:21 pm Technology

 जावद। दिवाली खुद रोशन होने के साथ साथ रोशनी फेलाने का पर्व है, इस बार की दिपावली हर बार की दिपावली से बिलकुल अलग है। कोरोना के कारण देश नही बल्कि पुरा विश्व कठिन परिस्थितीयों का सामना कर रहा है। संकट के ऐसे दौर में मानवता ही वही रोशनी है जो सभी के दिलो को रोशन कर सकती है।

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं जावद विधानसभा के गरीबो के मसीहा राजकुमार अहीर दिपावली के दिन जावद नगर पहुंचे। श्री अहीर जावद से कुछ दुर बरखेड़ा कामलिया ग्राम में आदिवासी बस्ती में जा पहुंचे, यहां पर छोटे बच्चो के चेहरो पर मुस्कान नहीं थी। कांग्रेस नेता अहीर ने अपने साथीयो सहित दुबारा इसी ग्राम में आए और साथ में मिठाई, फटाखे एवं चाॅकलेट लेकर आए एवं आदीवासी बच्चो के साथ दिवाली मनाई उन्हे फटाखे, मिठाई एवं चाकलेट वितरीत की। बच्चे अपने हाथो में फटाखे एवं मिठाई पाकर बहुत खुश हुए। इन बच्चो की खुशी को देखकर राजकुमार अहीर भी प्रसन्न हो गए। कांग्रेस नेता ने अपने साथीयों को कहा की ‘खुशियां बांटने से बढ़ती है’। दिवाली एवं अन्य त्यौहारो पर हम सभी को जरूरतमंदो की मदद करना चाहिए ताकी भारत में हर व्यक्ति खुशीया मनाए।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, जावद ब्लाॅक अध्यक्ष कैलाश अहीर, पुर्व पाषर्द अरविंद बग्गड़, कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक भाटी, देवीलाल अहीर एवं हबीब राही मौजूद थे।

Related Post