Latest News

चाईल्ड रिलिफ मिशन फाउण्डेशन ने निराश्रित बच्चों के साथ दीपावली पर्व व बाल दिवस मनाया

Neemuch Headlines November 14, 2020, 4:22 pm Technology

नीमच। प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था चाईल्ड रिलिफ मिशन फाउंडेशन ने मुख्य अतिथि एसोसिएट प्रो.डॉक्टर संजय जोशी के निर्देशन में वात्सल्य शिशुग्रह इंदिरा नगर नीमच में दीपावली का पावन पर्व व बाल दिवस मनाया गया,संस्था द्वारा सभी नन्ने मुन्ने बच्चों को शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए स्वेटर व पटाखे वितरित किए गए और सभी नन्हे मुन्ने बच्चों को मिठाई बाटी गयी इस अवसर पर सुश्री शिविका गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि चाइल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन 3 वर्षों से निरंतर जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली का पावन पर्व मना रही है,संस्था‍ द्वारा बच्चों के सामाजिक,शारीरिक,बौद्धिक विकास एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की खुशियों के लिए समय-समय पर विभिन्न गतिविधियॉ आयोजित करती है इसी क्रम में दिवाली के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा वात्सल्य शिशु ग्रह इंदिरा नगर नीमच में रहने वाले निर्धन,एवं असहाय जरुरतमंद बच्चों के साथ मस्ती भरा दिवाली पर्व व बाल दिवस मनाया गया,संस्था की अनूठी पहल से सभी प्यारे नन्हे बच्चों के चेहरे खुशियों से खिल उठे,संस्थां सचिव पायल जैन ने बच्चों को दीपावली के पावन पर्व पर उज्व्लल भविष्य की शुभकामनाऐं दी एवं दीपावली का पर्व हर्षोउल्लास एवं पटाखे फोड़ते हुवे सुरक्षा के उपाय बताये उक्त कार्यक्रम मे अध्यक्ष अनुप सिंह चौधरी,सचिव श्रीमती पायल जैन,उपाध्यक्ष सुश्री शिविका गर्ग,सदस्य नवनीत पूजा मिश्रा पूनम धाकड़ आदि उपस्थित थे, इस अवसर पर वात्सल्य शिशु ग्रह संचालिका श्रीमती उषा गुप्ता एवं प्रबंधक अशोक रावत का विशेष सहयोग रहा!

Related Post