Latest News

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगोली पर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया

Neemuch Headlines November 13, 2020, 7:15 pm Technology

सिंगोली । धन के देवता कुबेर व आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि के धनतेरस के पावन पर्व पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि के चित्र पर दिप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर केन्द्र सरकार के आदेशानुसार राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया जिसमें स्वास्थ्य केन्द्र सिंगोली पर पदस्थ आयुष फार्मासिस्ट मनीष कुमार राठौर ने आयुर्वेद के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि आज वर्तमान में आयुर्वेद कि महत्ता को हर देशवासी समझ रहा है वह आयुर्वेद के उपयोग की तरफ पुन: देशवासियों का रूझान का ग्राफ दिनो दिन बडा है जो भारतीय आयुर्वेद कि अपने आप में एक बडी उपलब्धि है इस अवसर पर डाॅक्टर मुकेश धाकड, डॉक्टर दीपक,डॉक्टर योगातर ने आयुष फार्मासिस्ट मनीष राठोर का सम्मान किया व समस्त स्टाफ ध्दारा आयुर्वेद दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई शुभकामनाएं दी गई ये रहे मौजूद प्रकाश सिंह चौधरी, श्रीपाल सिंह देवड़ा, सोहेल मंसूरी, नीलम गुर्जर, संध्या, रानी, तिग्गा, जैनम अंसारी, कविता, नसरीन, कमरुन्निसा, लाभचंद, कैलाश धाकड़, दिनेश प्रजापत, चंदा धाकड़ पिंदरसिंह, पूजा बाई, संगीता बाई, विशाल हुसैन, पूरणमल समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post