Latest News

ह्यूमन राइट्स क्राइम कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन नीमच ने निशक्तजन बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाया

Neemuch Headlines November 12, 2020, 10:31 pm Technology

नीमच। ह्यूमन राइट क्राइम कंट्रोल के संभागीय अध्यक्ष शबाना खान के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष पिंकी गहलोत के द्वारा नवजीवन निः शक्त कल्याण संघ (इशू नवजीवन विशेष स्कूल बालवाड़ी) कोर्ट मोहल्ला नीमच सिटी मैं जाकर निशक्त बच्चों के साथ दीपावली मनाई एवं उनके लिए कपड़े मास्क बिस्किट पटाखे आदि वितरण किए। नवजीवन निशक्त कल्याण संघ संस्था के संचालका जीनत जहां के द्वारा ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन का आभार व्यक्त किया गया उक्त समय पर ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष पिंकी गहलोत प्रदीप रॉय माणक मोदी पूनम राजकुमारी राव (मराठा) जुगल किशोर साबिर मंसूरी दिनेश कुमार नरेंद्र आदि सदस्य मौजूद थे।

उक्त जानकारी ह्यूमन राइट्स क्राइम कंट्रोल के जिला मीडिया प्रभारी पंकज राठौर ने दी।

Related Post