आईपीएल में मुंबई टीम इंडियंस की जीत में नीमच जिले के जीरन का भी योगदान
नीमच। आईपीएल 2020 में 5 बार चैंपियन मुंबई इंडियंस के विजय सफर में नीमच जिले के जीरन का भी अहम योगदान रहा है। जीरन के संकल्प बाहेती मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट के अहम और अभिन्न हिस्सा है। संकल्प कांग्रेस नेता तरुण बाहेती के भतीजे व दीपक बाहेती के सुपुत्र हैं।
जीरन निवासी संकल्प बाहेती विगत 2 सालों से मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े हैं और मैनेजमेंट टीम का हिस्सा है।
संकल्प बाहेती पिछले 2 महीनों से आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के साथ दुबई में हैं और वे टीम के खिलाड़ियों के साथ मुंबई इंडियंस के काम को देखते हैं। पिछले दिनों संकल्प बाहेती का जन्मदिन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा द्वारा टीम के सदस्यों के साथ मनाया गया। संकल्प बाहेती की मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ने की उपलब्धि पर उनके मित्रों व शुभचिंतको ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। संकल्प बाहेती मूल रूप से जीरन के निवासी होकर वर्तमान में इंदौर रहते है। संकल्प दीपावली पर परिवारजनों के साथ दीपावली मनाने दुबई से कल जीरन पहुंचेंगे। उनकी इस उपलब्धि से परिवार,जीरन व नीमच जिले का नाम गौरान्वित हुआ है।