Latest News

समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह संपन्न

विकास सुथार November 9, 2020, 9:26 pm Technology

जीरन। अहिरवार समाज संघ नीमच मंदसौर के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह 2020 एवं जिला अधिवेशन जीरन के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अहिरवार समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉक्टर जगदीश सूर्यवंशी एव राष्ट्रीय सचिव हनुमंत सिंह बौद्ध मप्र के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव डॉ देवेंद्र सूर्यवंशी आईटी सेल के प्रभारी इंजी अजय अहिरवार उज्जैन संभाग संयुक्त सचिव किशन अहिरवार जिलाध्यक्ष अध्यक्ष धन्नालाल अहिरवार एड चंपालाल अहिरवार जिला अध्यक्ष उदयराम अहिरवार मदनलाल अहिरवार जगदीश सरपंच की उपस्थिति में संत गुरु रविदास एवं बाबा साहब की पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अहिरवार समाज अभी पिछड़ा हुआ था व्याप्त बुराइयां कुरीतियां प्रचलित हैं जिसे मृत्यु भोज देहज प्रथा प्रमुख रूप से हैं सबको मिलकर मृत्यु भोज बंद करना होगा। समाज में बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का प्रयास करना होगा तब कहीं जाकर समाज में जागृति आएगी।

आज इस पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जो प्रतिभावान छात्र छात्राएं है उनसे आग्रह करता हूं अच्छे से अच्छे अधिकारी कर्मचारी बने और समाज एवं अपने देश का नाम रोशन करें इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया एवं अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम में कार्यक्रम में सम्मान में कॉलेज नर्सिंग एव ने 10 वीं और 12 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने 100 छात्र छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मान किया सम्मान किया एवं कोराना काल में अपनी सराहनीय सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अहिरवार समाज संघ के नीमच के जिलाध्यक्ष धन्नालाल अहिरवार अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम के संयोजक डॉ शंभूलाल अहिरवार भेरूलाल फौजी चंद्रशेखर अहिरवार समरथ अहिरवार प्रधानध्याप शांतिलाल भमावत मंत्री जगदीश अहिरवार वरदीचन्द अहिरवार डॉ शान्तिलाल अहिरवार अंबालाल अहिरवार मंत्री परसराम अहिरवार ओमप्रकाश अहिरवार दिनेश अहिरवार राकेश अहिरवार अध्यापक पार्षद सुखलाल अहिरवार भेरूलाल अहिरवार विनोद अहिरवार बालमुकन्द अहिरवार हरीश अहिरवार हरीश अहिरवार नरेंद्र अहिरवार हेमन्त अहिरवार का सराहनीय सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन किशन अहिरवार एव आनंद अहिरवार ने किया। आभार चंद्रशेखर अहिरवार मन्दसौर ने माना।

Related Post