Latest News

आज शरद पूर्णिमा पर जानिए आज किन-किन राशियों पर रहेगी देवी लक्ष्मी की कृपा

Neemuch Headlines October 30, 2020, 8:13 am Technology

मेष:

आज उत्तम राज योग का सृजन हो रहा है। सौभाग्य की वृद्धि होगी और व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा। साथ ही मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक लाभ होगा और आपके पुराने प्रोजेक्ट भी शुरू हो जाएंगे। पारिवारिक रिश्तों में नई ताजगी आएगी और जीवनसाथी के साथ सम्मान प्राप्त होगा। सांयकाल के समय धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी और सत्कर्म में खर्चा हो सकता है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

अधिकारियों से कार्य की प्रशंसा होगी और आप भी अपने किए कार्य से फूले नहीं समाएंगे। लव लाइफ में नयापन आएगा और उपहार भी प्राप्त हो सकता है। व्यापारिक यात्राएं लाभप्रद होंगी। भाई-बहनों से स्नेह प्राप्त होगा और परिवार के लिए समय भी निकालेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। सांयकाल के समय किसी सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कार्यशैली में नए बदलाव की जरूरत महसूस होगी और छात्रों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। ऑफिस में अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक सदस्य से अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें अन्यथा लव लाइफ में समस्या हो सकती है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

राजनीतिक लोगों के लिए आज का उत्तम फलदायी होगा। खोई हुई मूल्यवान वस्तु प्राप्त होगी और सक्रिय राजनीति में व्यस्त रहेंगे। व्यापार संबंधी योजनाओं के लिए विशेष योजनाओं के लिए विशेषज्ञों की सलाह मददगार साबित होगी। साथ ही सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा और दैनिक व्यापारियों को धन लाभ होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

व्यापार के क्षेत्र में प्रतिद्वंदियों के लिए दिनभर सिरदर्द बने रहेंगे। कारोबार में अचानक लाभ होने से खोया हुआ विश्वास प्राप्त होगा और नए प्रोजेक्ट पर भी काम करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। प्रशासनिक स्तर में सुधार आएगा और छात्रों को सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार आएगा और विदेश से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

कारोबार में काफी दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, आज उसका अंत हो जाएगा। साथ ही सभी रुकावट भी दूर हो जाएगी और रचनात्मक कार्यों में भी गति आएगी। लव लाइफ में सुधार आएगा और बहन के रिश्ते के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव सामने आएंगे। कर्ज देने से बचें और सामाजिक कार्यों में यात्रा के भी योग बन रहे हैं। सायंकाल का समय मित्रों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

रोजगार के क्षेत्र में आपकी आमदनी में इजाफा होगा और सफलता की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक संबंधों से भी लाभ होगा। छात्र भविष्य की योजनाओं के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। धार्मिक कार्यों की वजह से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक संपत्ति मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरात आएगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। सुबह से घरेलू और व्यावसायिक वातावरण काफी अस्त-व्यस्त रहेगा। कई प्रकार के विवाद और झंझट सामने आ सकते हैं। करियर में बदलाव के योग बन रहे हैं और नए लोगों से मुलाकात भी होगी। व्यापारिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। परिवार में किसी भी तरह के तनाव से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लव लाइफ में वाणी की कठोरता से संबंधों में दरार आ सकती है और विवादों से दूर रहें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

छात्र किसी भी तरह की प्रतियोगिता के लिए तैयार रहें। भविष्य की योजना नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। ऑफिस में सहयोगियों का समर्थन मिलेगा और आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार आएगा। किसी मेहमान के आने से मन प्रसन्न होगा। पिता के मार्गदर्शन से व्यापार में लाभ होगा और परिवार में गलतफहमियां भी दूर होंगी। मित्रों के साथ आनंदयाक पल व्यतीत होंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

सुबह से ही आज आपका मूड अच्छा रहेगा और बड़े लाभ के चक्कर में दिनभर भागदौड़ की स्थिति रहेगी। धीरे-धीरे अटके हुए सभी कार्य पूरे होंगे और परिस्थितियां भी सुधरने लगेंगी। परिवार में व्यर्थ की जद्दोजहद तथा तनाव भी समाप्त होगा। कार्यक्षेत्र में विविधता आएगी और रचनात्मक कार्यों में बदलाव के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में शांति बनी रहेगी और घर के सबसे छोटे सदस्य के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

आज आप एक-एक करके सभी कार्यों को करते जाएंगे। विरोधियों की बातों में ना उलझकर अपने कार्यों को करते रहें। राजनीति से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। भूमि व वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का अवसर प्राप्त होगा। पैत्तक संपत्ति मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। साथ ही लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

परिवार की जरूरतों को पूरा ध्यान रखेंगे और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पिता पक्ष से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान के भविष्य की चिंता समाप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ होगा। कार्यों में संयम से काम लें अन्यथा जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रयास सफल होंगे। छात्रों को सहपाठियों की मदद से सहायता प्राप्त होगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Related Post