मेष:
आज अचानक ही वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। आज किसी शुभ संदेश के आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का भी सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य संबंधों में पूर्ण सहयोग व विश्वास का अनुभव करेंगे। पहले व तीसरे प्रहर में पारिवारिक अशांति रहेगी। भाग्य स्कोर : 70 प्रतिशत
वृषभ:
किसी पराक्रम के कार्य और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा और मनोवांछित की प्राप्ति होगी। भाग्य स्कोर : 80 प्रतिशत
मिथुन:
आज आपके लिए लाभकारी समय है युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी। कनिष्ठ सदस्यों अथवा संतान पक्ष के कारण परेशानी होगी। खान-पान में परहेज करवाना ही युक्ति संगत है। अन्यथा अपच की समस्या हो सकती है। भाग्य स्कोर : 69 प्रतिशत
कर्क:
आज कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच आपको दबाव में रखेंगे। आज परिवर्तन की आकांक्षा भी रहेगी। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। शुभ संदेश भी आएगा व पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। भाग्य स्कोर : 55 प्रतिशत
सिंह:
आज पारिवारिक परेशानियां सिर उठा सकती हैं। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी से अनबन के कारण व्यवहार में परिवर्तन करना होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में गलत निर्णय ले सकते हैं। लापरवाही से बचें। भाग्य स्कोर 50 प्रतिशत
कन्या:
भाग-दौड़ और परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की प्रक्रियाओं में व्यस्तता रहेगी। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। आज कुछ अधूरे कार्य भी आपको निपटाने होंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। व्यय की पूर्ति होगी। कुछ दिक्कतें आज अपने आप ठीक हो जाएंगी। भाग्य स्कोर : 51 प्रतिशत
तुला:
आज सारे काम सहजता से बनते नजर आएंगे। शुभ कार्यों का अद्भुत संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। कार्य साधक गतिविधियां होंगी। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके पक्ष में है। भाग्य स्कोर : 90 प्रतिशत
वृश्चिक:
किसी शुभ कार्य की योजना बनाने में आपकी भी राय ली जाएगी। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। मित्रों व बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में भी क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। भाग्य स्कोर : 53 प्रतिशत
धनु:
कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। आज एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ का भी अवसर मिलेगा। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे। भाग्य स्कोर : 57 प्रतिशत
मकर:
दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। विपरीत लिंग का सहयोग मिलेगा। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द की आशंका रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य स्कोर : 58 प्रतिशत
कुंभ:
व्यर्थ के संदेह और तर्क-वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का अवसर भी आएगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी। किसी फिल्मी हस्ती से मेल मुलाकात की संभावना बनती है। भाग्य स्कोर : 90 प्रतिशत
मीन:
पक्ष और विपक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत होगी। अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। परिश्रम की आवश्यकता है, इससे सक्रिय हुए विरोधी परास्त होंगे। व्यय भार बढ़ेगा। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। भाग्य स्कोर : 93 प्रतिशत।