मेष: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कई चुनौतियां मिल सकती हैं लेकिन आप बुद्धिबल से सबसे निजात पा लेंगे। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश भी दिलाएगी। आज आपको सभी प्रकार के सौदे और निवेश में पूर्ण सावधानी बरतनी होगी। बिजनस बढ़ोतरी में पिता का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा और भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ: राजनितिक प्रतिद्वंदी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे इसलिए आपको कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ सकती है। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अभी अनुकूल नहीं है। छात्रों के आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आ सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ ही दिन का काम जल्दी खत्म करके सांयकाल का कुछ समय परिवार के साथ बिताएंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। संतान पक्ष की ओर से हर्ष दायक समाचार मिलने से मनोबल बढ़ेगा। छात्रों के लिए भविष्य के लिए नए द्वार खुलेंगे, जिससे उनके कार्य की सराहना भी मिलेगी। माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा और परिवार के साथ समय भी व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के बीच भी आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क: आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। बिजनस बढ़ोतरी के लिए आज आप जो भी निर्णय लेंगे वह आगे के लिए लाभप्रद होगा। संतान के विवाह आ रही समस्याएं भी खत्म हो जाएंगी। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा, जिससे आप प्रफुल्लित रहेंगे। हालांकि रिश्तेदार आपके लिए कोई समस्या उत्पन्न कर सकता है। जीवनसाथी की उन्नति आपके हर्षदायक होगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह: भाग्य आज आपके हर कार्य में साथ देगा। सुबह से ही आप ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे आप अटके हुए कार्य भी निपटा लेंगे। सरकार की योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। साथ ही सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। व्यापार में साझेदारों से चली आ रही कटुता आपसी समझौते से समाप्त हो जाएगी, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या: आपकी व्यापारिक कुशलता आर्थिक उन्नति कराएगी। साथ ही भविष्य की योजनाओं के लिए किया गया निवेश भी लाभप्रद होगा। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा और कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदियों के लिए भी आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। दैनिक कार्य वालों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन व्यय ज्यादा होगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे और व्यर्थ की भागदौड़ भी हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, जिससे रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी। मित्रों के साथ बाहर घूमने का मौका मिलेगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कड़ी मेहनत के बाद कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक कॉन्ट्रैक्ट आपके पक्ष में फाइनल हो सकता है। अगर आप अपनी बात अच्छे से दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएंगे तो आने वाले दिनों में सरकार के वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। विदेश से संबंधित रोजगार कर रहे जातकों के लिए यह समय शुभ है। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु: आज का दिन आपके सफलता कारक होगा। समाज में सम्मान के साथ-साथ धन धान्य की वृद्धि भी होगी। मित्रों से लाभ होगा और रोजगार के क्षेत्र में गरिमा प्राप्त होगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है और व्यावहारिकता आपके लिए उन्नति का कारण बनेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी और पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर: आज सत्पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। सरकारी अधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बना हुआ है लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूर रखें। विवाह योग्य जातकों को कुछ अवसर प्राप्त होंगे। सांयकाल के समय स्वास्थ्य कुछ ढीला हो सकता है, ध्यान रखें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ: व्यावसायिक क्षेत्र में आपके द्वारा की गई पहल सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। साथ ही कहीं से कमा-कमाया धन मिलने के योग भी बन रहे हैं। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन: आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे, विरोध पक्ष पराजित होगा। भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा। किसी विदेशी रिश्तेदार से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ परिवार की समस्याओं का धैर्य के साथ समाधान करेंगे। धन निवेश करते समय आर्थिक स्थिति को देख लें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।