Latest News

आज के दिन फिल्म जगत की बड़ी हस्ति प्राण और पहलवान दारासिंह का हुआ था निधन पढ़े देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines July 12, 2026, 9:18 am Technology

12 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-

1994 - फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।

1998 - 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया।

2001 - भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच 'मैत्री' बस सेवा प्रारम्भ।

2003 - उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।

2005 - मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफ़र्ड ने सन्न्यास लिया।

2006 - इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।

12 जुलाई को जन्मे व्यक्ति :-

1982- अचंत शरत कमल - भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी।

1916 - लुडमिला पावलीचेंको - दूसरे विश्वयुद्ध की वीरांगना महिलाओं में से एक थीं।

1909 - बिमल राय - हिन्दी फ़िल्मों के एक महान् फ़िल्म निर्देशक।

1895 - दुर्गा प्रसाद खत्री - हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक।

12 जुलाई को हुए निधन :-

2013 - प्राण - हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता।

2012- दारा सिंह, विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।

2005 - पी. के. वासुदेवन नायर - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीति दल 'भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी' से था।

2002 - घनश्यामभाई ओझा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1999 - राजेंद्र कुमार - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता।

1982 - विश्वनाथ प्रसाद मिश्र - प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति।

Related Post