Latest News

अखबारों की रद्दी एवं अनुपयोगी सामग्री की नीलामी हेतु दरें आमंत्रित

Neemuch headlines July 10, 2026, 8:47 pm Technology

नीमच । ,जिला जनसंपर्क कार्यालय, नीमच द्वारा पुराने समाचार-पत्र, पत्रिकाएं, समाचार कतरनें तथा अनुपयोगी सामग्री, जिसमें लकड़ी एवं लोहे की कुर्सियां, लकड़ी की बड़ी टेबल, गोदरेज टाइपराइटर, डुप्लीकेटिंग मशीन एवं सैमसंग टीवी शामिल हैं, की नीलामी 17 जुलाई 2026 को की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति अथवा फर्म 16 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे तक अपनी दरें सीलबंद लिफाफे में जिला जनसंपर्क कार्यालय, नीमच में प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के साथ ₹2,000 (दो हजार रुपये) की अर्नेस्ट मनी नगद जमा कराना अनिवार्य होगा। प्राप्त निविदाओं के सीलबंद लिफाफे 17 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे खोले जाएंगे। समाचार-पत्र, पत्रिकाओं एवं समाचार कतरनों के लिए एक समान दर ही मान्य होगी। नीलामी से संबंधित विस्तृत शर्तें एवं अन्य जानकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय, नीमच तथा कलेक्टर कार्यालय, नीमच के सूचना पटल पर देखी जा सकती हैं।

Related Post