चीताखेड़ा।संघ हितचिंतक, मेवाड़ देशोद्धारक आचार्य देव श्री जितेन्द्र सुरीश्वर म.सा.के शिष्य गुरु कृपा पात्र आचार्य देव श्री निपुण रत्न सूरीश्वर जी म.सा. व परम् पूज्य पंन्यास प्रवर राजरत्न विजय जी म.सा.आदी ठाणा- 5 व साध्वी प्रवरा श्री किर्ति रेखा श्री जी म.सा.की सुशिष्या साध्वी श्री अर्हद् रेखा श्री जी म.सा.आदि ठाणा - 5 का वर्ष 2026 में राजस्थान के निंबाहेड़ा में चातुर्मास हेतु निश्रा प्रधान करने वाले पूज्य गुरु कृपा पात्र आचार्य देव श्री निपुण रत्न सूरीश्वर जी म.सा. को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाओं के साथ ही चीताखेड़ा क्षेत्र के जैन अनुयायियों के अहो भाग्य है
कि ऐसे आचार्य भगवंतों का चीताखेड़ा में 11 जुलाई 2026 शनिवार को प्रातः परम पूज्य गुरु कृपा पात्र आचार्य देव श्री निपुण रत्न सूरीश्वर जी म.सा. परम् पूज्य पंन्यास प्रवर राजरत्न विजय जी म.सा. का भव्य मंगल प्रवेश होने जा रहा है। आचार्य देव श्री निपुण रत्न सूरीश्वर जी म.सा. का भव्य मंगल प्रवेश जीरन मार्ग पर स्थित तपस्वी श्री लाभ मुनि जी मुख्य दरवाजे से गाजे-बाजे व ढोल-ढमाको के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से होगा। परम पूज्य गुरु कृपा पात्र आचार्य देव श्री निपुण रत्न सूरीश्वर जी म.सा. रात्रि विश्राम श्री चीताखेड़ा में करेंगे। परम् पूज्य आचार्य देव श्री निपुण रत्न सूरीश्वर जी म.सा. दिनांक 12 जुलाई 2026 रविवार को शाम 4 बजे राजस्थान के छोटीसादड़ी के लिए विहार करेंगे। वहीं 14 जुलाई मंगलवार को बाड़ी, इंडस्ट्रीज एरिया विश्राम करेंगे। जहां से 15 जुलाई बुधवार को निम्बाहेड़ा के श्री राजेन्द्र सूरी ज्ञान मंदिर, आदर्श कालोनी निंबाहेड़ा में चातुर्मास हेतु भव्याती भव्य मंगल प्रवेश करेंगे। उपरोक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता गजेन्द्र बोहरा ने दी।