Latest News

ध्वजारोहण महोत्सव, बमोरा के विमल नाथ जैन जिनालय पर हुआ आयोजन, परमात्मा के जिनालय के शिखर पर ध्वजारोहण कराने वाले लाभार्थी की किर्ति चारों दिशाओं में फैलती - पू. पं. राजरत्न विजय म.सा।

Neemuch headlines July 9, 2026, 4:30 pm Technology

चीताखेड़ा ।समीपस्थ धार्मिक नगरी बमोरा के विमलनाथ जैन जिनालय पर में गुरुवार को मंगलकारी अवसर पर 10 वें ध्वजा रोहण महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जैन समाजजनों ने भाग लिया। व्याख्यान को संबोधित करते हुए पूज्य संन्यास प्रवर राजरत्न विजय जी म.सा. ने कहा कि जैन जिनालय शिखर पर लहराती धर्म ध्वजा केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आत्मकल्याण का संदेश देन वाली प्रेरणा है।

उन्होंने कहा कि रोज ध्वजा के दिव्य दर्शन करने से पूरा दिन मंगलमय बन जाता है जीवन में उन्नति और समृद्धि होती है। मोबाइल बहुत टच किया अब परमात्मा को भी टच करने की आवश्यकता है। भावपूर्वक किए गए ध्वजा दर्शन से भी प्रभु दर्शन समान पुण्य फल प्राप्ति होती है। पूज्य संन्यास प्रवर श्री ने कहा कि मंदिर पर ध्वजा चढ़ाने का सौभाग्य दुर्लभ होता है। ध्वजारोहण का लाभ लेने वाले लाभार्थी परिवार को अपार पुण्य की प्राप्ति होती हैं। उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण के लाभार्थी परिवार के प्रत्येक श्रद्धालु को सत्य, अहिंसा, संयम और आत्म शुद्धि का संदेश देते हैं। बमोरा के विमल नाथ मंदिर में परमात्मा की सालभर तक पुष्प पूजा करने की बोली का लाभसुनील कुमार, सौरभ, चौरड़िया पुनम इंवेस्टमेंट नीमच ने लिया है। महोत्सव की शुरुआत सुबह जिनालय में विधी कारक सुनिल जैन ने विधी पूर्वक अष्ट प्रकारी, स्नात्र पूजा सत्तरभेदी पूजा से हुई। इसके बाद सकल संघ हितचिंतक आचार्य देव श्री निपुण रत्न सूरीश्वर जी म.सा. एवं पूज्य संन्यास प्रवर राजरत्न विजय जी म.सा. आदि ठाणा -2 व सरल स्वभावी विदुषी साध्वी श्री धृति पूर्णा श्रीजी व वात्सल्य मूर्ति साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी म.सा. आदि ठाणा- 2 की पावन मिश्रा में सकल जैन श्री संघ की उपस्थिति में ध्वजारोहण के लाभार्थी श्रीमती राजकुमारी-विनय चंद, श्रीमती पूनम दिपक कुमार, दर्शीत, वैदी (डी.एम.जी.सी.) दलाल मूलचंद गणेशीलाल चौरड़िया परिवार पुस्तक बाजार नीमच ने जिनालय के शिखर पर धर्म ध्वजा रोहण किया।

ध्वजा फहराते ही जिनालय परिसर जय-जय विमल नाथ जी......, जय जिनेंद्र .... और मंगल ध्वनि से गूंज उठा ग्राम बमोरा। ध्वजारोहण के बाद सामुहिक चेत्यवंदन आरती एवं शांति कलश का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में जैन श्रावक श्राविकाओं ने भाग लेकर धर्म आराधना की। ध्वजारोहण महोत्सव के समापन समारोह के पश्चात् सामुहिक स्वामी वात्सल्य किया गया। जैन समाज के वरिष्ठ शिखरचंद कंकरेचा ने आभार जताया।

Related Post