Latest News

रामपुरा में हड़ताल के संकेत से सियासी हलचल, सोशल मीडिया पोस्ट के बाद चर्चाओं का दौर, सच्चाई पर सभी की नजर।

Neemuch headlines July 7, 2026, 6:15 pm Technology

रामपुरा। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद रामपुरा नगर में संभावित हड़ताल को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

पोस्ट में आने वाले समय में हड़ताल के संकेत दिए गए हैं, जिसके बाद नगरवासियों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि आखिर यह हड़ताल किस मुद्दे को लेकर होगी और इसके निशाने पर कौन होगा। नगर के कई वार्ड लंबे समय से सड़क, पेयजल, नाली, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में चर्चा है कि कहीं यह संभावित हड़ताल नगर के विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तो नहीं होगी। वहीं कुछ लोग इसे किसी अन्य मुद्दे से भी जोड़कर देख रहे हैं। गौरतलब है कि जितेंद्र जागीरदार वर्तमान में वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद प्रतिनिधि होने के साथ-साथ नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। साथ ही वे भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधि माने जाते हैं। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि हड़ताल होती है तो उसका उद्देश्य क्या होगा और वह किसके खिलाफ होगी। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल जितेंद्र जागीरदार की फेसबुक पोस्ट के बाद नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि, यह भी संभव है कि पोस्ट के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां कुछ और हों। इस बात की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है कि पोस्ट स्वयं जितेंद्र जागीरदार द्वारा की गई थी या किसी अन्य कारणवश उनके सोशल मीडिया अकाउंट से साझा हुई। इसलिए इस संबंध में कोई भी निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। इस विषय में पक्ष जानने के लिए हमारे चैनल द्वारा जितेंद्र जागीरदार से मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ मिला।

समाचार प्रकाशित होने तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी थी। अब नगरवासियों की नजर जितेंद्र जागीरदार की अगली आधिकारिक घोषणा पर टिकी है, जिससे स्पष्ट हो सकेगा कि सोशल मीडिया पोस्ट का वास्तविक आशय क्या था और क्या वास्तव में किसी हड़ताल की तैयारी की जा रही है

Related Post