Latest News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर गरजे CM योगी, बोले- अब गिरगिट भी कांग्रेस-सपा से शर्माएगा

Neemuch headlines July 7, 2026, 3:42 pm Technology

उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर की जा रही बयानबाजी पर पलटवार किया है। वो कांग्रेसियों और सपाइयों को गिरगिट कहते नजर आए। राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर गरजे CM योगी, बोले- अब गिरगिट भी कांग्रेस-सपा से शर्माएगा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रतापगढ़ के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने 384 करोड रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया।

उसके बाद वह जनता को संबोधित करते हुए दिखाई दिए जहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की तरफ से जो बयानबाजी की जा रही है। उसे लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास कोई नया मुद्दा नहीं है इसलिए वह जाति और आस्था के आधार पर समाज को बांटने के राजनीति कर रहे हैं। अपना संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि भारत की सनातन आस्था पर प्रहार करने की कोशिश की जा रही है। याद करिए जो कांग्रेस कहती थी कि कृष्णा हुए ही नहीं, राम हुए ही नहीं। अयोध्या में जो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बाबरी ढांचे का समर्थन कर उसके लिए घड़ियाली आंसू बहा रही थी। आज वही गिरगिट की तरह कैसे रंग बदल रही है आप देख सकते हैं। अब कह रहे हैं अयोध्या में आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अरे आस्था के साथ खिलवाड़ कैसे होता है ये तो बताओ बताओ पहले और तुम्हारी आस्था कब से आयोध्या पर हो गई। कांग्रेस-सपा ने राम-कृष्ण के अस्तित्व को नकारा आगे सीएम ने कहा यह राम भक्त अगर बोले कि अयोध्या पर हमारी आस्था है तो इनको बोलने का अधिकार है। इन्होंने उनके पूर्वजों ने अयोध्या के लिए लड़ाई लड़ी है। यह बोल सकते हैं लेकिन कांग्रेस को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। जो कांग्रेस राम के अस्तित्व को नकारती थी जो समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोली चलाती थी। वो आस्था की बात कैसे कर रहे हैं जो धार्मिक हिंदू स्थलों के पुनरुद्धार का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल पर खर्च कर देते थे।

वो लोग कौन सी आस्था की बात कर रहे हैं। अब ये देश कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के चंगुल में नहीं फंसने वाला। प्रभु राम के समय का स्मरण कराती अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में आज की विकसित अयोध्या को भगवान राम के समय की अयोध्या का स्मरण कराने वाली बताया। क्या नई अयोध्या है, क्या बेहतरीन कनेक्टिविटी, जहां से जाओ फोर लेन की कनेक्टिविटी। अयोध्या में रेलवे के ब्रॉड गेज के डबल लाइन के सुविधा, अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि के नाम से इंटरनेशनल एयरपोर्ट। ये केवल भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। चंदा चोरी मुद्दे पर क्या बोले इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं पहले ही कहा था कि राम जन्मभूमि जनता चोरी मामले में एसआईटी गठित की गई है जो दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। जांच के बाद वैसा ही हुआ FIR दर्ज की गई और जिन लोगों के खिलाफ साक्ष्य पाए गए। उनके खिलाफ कार्रवाई हुई। लेकिन मैं यह कहता हूं कि वक्त के नाम पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के मुंह पर फेविकोल लग जाता है। जब यह लोग हिंदू धार्मिक स्थलों के नाम का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री पर लगा रहे थे तब आस्था आहत नहीं हो रही थी? जब यह गौ माता की हत्या करते थे। अवैध रूप से गौमाता को तस्करों बेचते थे, तब आस्था आहत नहीं हो रही थी। जब हिंदू पर्व और त्यौहार के पहले दंगे और उपद्रव शुरू होते थे तब क्या आस्था आहत नहीं होती थी। क्या इसका जवाब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोग देंगे। इन लोगों से सवाल पूछा जाना चाहिए कि तुम्हें क्या अधिकार है? ट्रस्ट अपना काम कर रहा है। जहां पर ये बाबरी का गुलामी ढांचा देखना चाहते थे। आज वहां भगवान राम का भव्य मंदिर है। यही तो इनकी पीड़ा है, ये समाजवादी पार्टी की आस्था नहीं पीड़ा है।

अब तो मुझे लगता है कि इन सपाइयों और कांग्रेसियों से गिरगिट भी शरमा रहा होगा कि एक नई प्रजाति आ गई है, जो हम से तेजी से रंग बदलती है।

Related Post