Latest News

चीताखेड़ा में जैन श्री संघ द्वारा परम स्पर्श चातुर्मास की मंगल पत्रिका का लेखन संपन्न।

Neemuch headlines July 7, 2026, 6:13 pm Technology

चीताखेडा स्थानीय श मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय के उपाश्रय चीताखेड़ा में चातुर्मास हेतु जैन श्री संघ के तत्वावधान में एक ऐतिहासिक और गरिमामय में कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। मेवाड़ देशोद्वारक आचार्य श्री जितेंद्र सुरिजी म. सा. के शिष्य आचार्य श्री निपुण रत्न सुरिजी, पन्यास प्रवर श्री राज रत्न विजय म. सा. की पावनकारी निश्रा में भुवनभानु समुदाय के आचार्य श्री अभय शेखर सुरिजी की आज्ञानुवर्तिनी सरल स्वभावी विदुषी साध्वी श्री धृतिपूर्णा श्रीजी, मातृहृदया, वात्सल्यमूर्ति साध्वीश्री अभयपूर्णा श्रीजी आदि ठाणा 2 के आगामी परम् स्पर्श चातुर्मास 2026 के तहत चीताखेड़ा नगर में मंगलवार, 28 जुलाई से शुरू होने वाले चातुर्मास की कुमकुम मंगल पत्रिका का लेखन कार्य भक्ति-भाव और धार्मिक हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। इस मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत जैन श्री संघ अध्यक्ष अशोक चपलोत के मुख्य आतिथ्य एवं जैन श्री संघ सचिव अशोक जैन, अशोक कोठारी, राजेश जैन की अध्यक्षता में हुई। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम श्री मुनिसुव्रतस्वामी भगवान, श्री चंद्रप्रभस्वामी भगवान एवं मेवाड़ देशोंद्वारक आचार्य श्री जितेंद्रसुरिजी म. सा. के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर कुमकुम पत्रिका में जय जिनेंद्र लिखाने का परम लाभ श्री सनत कुमार, प्रकाश, मनीष कुमार झातरिया परिवार ने लिया। इस हर्षपूर्ण अवसर पर जैन श्री संघ की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें वरिष्ठ सदस्य अशोक झातरिया, अशोक जैन, राजेश जैन, प्रमोद सोनी, गजेन्द्र बोहरा, कमलेश बोहरा, सिद्धार्थ खिमेसरा तथा महिला शक्ति में श्रीमती तुलसी बेन झातरिया, श्रीमती चंदन बाला गोदावत, श्रीमती सरोज बेन कंकरेचा, श्रीमती प्रेमलता बेन झातरिया, श्रीमती चमनबेन झातरिया सहित श्री संघ के अनेक गणमान्य महानुभाव एवं महिला शक्ति की सदस्याएं बड़ी संख्या में विशेष रूप से मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र बोहरा ने किया, तथा राजेश जैन ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया गया।

Related Post