Latest News

कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने हरकियाखाल बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Neemuch headlines July 7, 2026, 6:01 pm Technology

नीमच। कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने मंगलवार को परिवार सहित नीमच जिले के सुप्रसिद्ध संकट मोचन हरकियाखाल बालाजी मंदिर पहुंचकर, भगवान बालाजी के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं देश के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, शांति और वैभवपूर्ण जीवन की मंगलकामना की। महामहिम राज्यपाल के हरकियाखाल बालाजी मंदिर आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मंदिर समिति की ओर से मुख्य पुजारी पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा, दशरथ भाई एवं समिति के पदाधिकारियों ने शाल एवं श्रीफल भेंटकर महामहिम राज्यपाल का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने भी मुख्य पुजारी का सम्मान कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार, सांसद प्रतिनिधि नागदा ओ.पी.गेहलोत, पूर्व विधायक आलोट जितेंद्र गेहलोत, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, एसडीएम पराग जैन, मंदिर समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शनार्थी उपस्थित रहे।

Related Post