Latest News

जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्रीमती गर्ग ने सुनी 115 आवेदकों की समस्याएं

Neemuch headlines July 7, 2026, 6:03 pm Technology

मंदसौर । जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, अपर कलेक्‍टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन द्वारा सुशासन भवन के सभाकक्ष में 115 आवेदकों की समस्याएं सुनीं गई। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। जनसुनवाई में पट्टा दिलवाने, बीमा राशि दिलवाने, अतिक्रमण हटवाने, पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने, संबल योजना के अंतर्गत सहायता राशि दिलवाने, अवैध कब्‍जा हटवाने एवं सीमांकन करवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

Related Post