18 जून 2026 को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,51,100 से 1,52,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है
वहीं, आभूषणों के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,650 से 1,39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम देखी गई है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने का भाव बाजार में औसतन 1,13,325 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वैश्विक बाजार में औद्योगिक मांग में सुस्ती और निवेशकों की सतर्कता के कारण घरेलू बाजार में चांदी का भाव काफी नीचे आ गया है। गुरुवार को चांदी की कीमत 2, 46,500 से 2,64,900 रुपये के बीच चल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,310 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर 69 डॉलर प्रति औंस के करीब चल रहा हैं।