Latest News

आज के दिन कोलकाता शेयर बाजार की शुरुआत हुई उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्मदिन जाने इतिहास की बड़ी घटनाएं

Neemuch Headlines June 15, 2026, 7:48 am Technology

15 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-

1908- कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई।

1982 - फ़ाकलैंड में अर्जेन्टीना की सैनाओं का ब्रिटिश सेना के समक्ष समर्पण।

1994 - सं.रा. अमेरिका ने सल्फ़र डाईआक्साइड गैस के वायुमंडल में उत्सर्जन को कम कर अम्ल वर्षा रोकने हेतु 26 यूरोपीय देशों और कनाडा के बीच हुए समझौते में शामिल होने से इन्कार किया, इस्रायल और वैटीकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित।

1997 - आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन।

1999 - लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाये जाने की अमेरिकी अनुमति।

2001 - शंघाई -पांच शिखर सम्मेलन बीजिंग में सम्पन्न, शंघाई पांच अब शंघाई सहयोग संगठन बना, भारत व पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय।

2002 - कनाडा के हैलीफ़ेक्स (नोवा स्कॉटिया) में जी-8 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक शुरू।

2004 - ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की आत्मकथा 'माई लाइफ़' बेस्ट सेलर बनी।

2005 - जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 8.77 सेकेण्ड का समय लेकर 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नया विश्व रिकार्ड।

2006 - भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।

2008 - ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।

15 जून को जन्मे व्यक्ति :-

1950 - लक्ष्मी मित्तल - भारतीय उद्योगपति।

1937 - अण्णा हज़ारे - गांधीवादी विचारधारा पर चलने वाले एक समाजसेवक।

1929 - सुरैया - प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका।

1932 - ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर - भारत के मशहूर ध्रुपद गायक।

1917 - सज्जाद हुसैन - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार थे।

1912 - श्रीमन्नारायण अग्रवाल - प्रसिद्ध साहित्यकार और जमनालाल बजाज के जमाई थे।

1884 - तारकनाथ दास - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक थे।

1899 - देवी प्रसाद राय चौधरी- पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार।

1899 - राजेन्द्र सिंहजी जडेजा - भारतीय थल सेना के प्रथम थल सेनाध्यक्ष थे।

15 जून को हुए निधन :-

1878 - शिव दयाल साहब - दीक्षित हिन्दू संप्रदाय 'राधा स्वामी सत्संग' के संस्थापक।

Related Post