Latest News

रोटरी डायमंड की आधिकारिक यात्रा एवं चौकीदार कक्ष लोकार्पण समारोह संपन्न, रोटरी डायमंड ने रचा सेवा का नया अध्याय - मण्डलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा।

Neemuch headlines June 14, 2026, 7:58 pm Technology

नीमच। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा आयोजित मण्डलाध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा एवं नव-निर्मित चौकीदार कक्ष के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन रोटरी डायमंड पार्क में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3040 के मण्डलाध्यक्ष रोटे. सुशील मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मण्डल की प्रथम महिला रोटे. रूबी मल्होत्रा भी विशेष रूप से उपस्थित थीं। समारोह में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, रीजनल कोऑर्डिनेटर रोटे. आशीष गर्ग बामनबर्डी, सहायक मण्डलाध्यक्ष रोटे. संजय गोठी, उपाध्यक्ष रोटे. धीरज गांधी, सचिव रोटे. आशीष सैनी एवं कोषाध्यक्ष रोटे. भुवनेश शर्मा मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं रोटरी संस्थापक पॉल पी. हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात रोटरी चातुर्विद मंत्र का वाचन रोटे. संजय सोनी द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष रोटे. धीरज गांधी ने दिया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा नव-निर्मित द्वारा चौकीदार कक्ष का लोकार्पण किया गया। क्लब सचिव रोटे. आशीष सैनी ने वर्षभर में किए गए विभिन्न सेवा कार्यों, सामाजिक परियोजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की। सहायक मण्डलाध्यक्ष रोटे. संजय गोठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्हें रोटरी डायमंड जैसे कर्मशील एवं सक्रिय क्लब का सहायक मण्डलाध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जो उनके लिए गर्व की बात हैं। विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि रोटरी डायमंड निस्वार्थ भाव से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों की सेवा कर रही है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। रीजनल कोऑर्डिनेटर रोटे. आशीष गर्ग ने मण्डलाध्यक्ष रोटे. सुशील मल्होत्रा के जीवन परिचय से सदन को अवगत कराया। अपने उद्बोधन में मण्डलाध्यक्ष रोटे. सुशील मल्होत्रा ने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए समाजहित के प्रकल्पों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने क्लब अध्यक्ष रोटे. सौरभ शर्मा के नेतृत्व में वर्षभर संपन्न हुई गतिविधियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। समारोह के दौरान मण्डलाध्यक्ष रोटे. सुशील मल्होत्रा ने रीजनल कोऑर्डिनेटर रोटे. आशीष गर्ग को रोटरी फाउंडेशन में उल्लेखनीय योगदान एवं सेवा भावना के लिए PHF+2 सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त होने पर सदन ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया। समारोह में पूर्व मंडलाध्यक्ष दर्शन सिंह गांधी, रोटरी क्लब मंदसौर अध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, चार्टर अध्यक्ष रोटे. हेमंत भंडारी, पूर्व अध्यक्ष रोटे. कमल मंगल, रोटे. कमल आंजना, रोटे. दीपक एरन, रोटे. गौरव पाराशर, आगामी अध्यक्ष रोटे. गुणवन्त जैन, अजीत कोठीफोडा, सुनील सोनी, गोपाल शर्मा, सुमित मित्तल, संदीप दरक, प्रमोद शर्मा, सुदीप भामावत, अनुज चंडक, आशीष गर्ग गगन, गौरव पोरवाल, रौनक दुग्गड, राजकुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटे. दीपक मुंदड़ा ने किया तथा अंत में सचिव रोटे. आशीष सैनी ने आभार व्यक्त किया।

Related Post