आज ही के दिन एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines June 11, 2026, 5:24 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में 11 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है... 1770: कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की। 1776: अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई। 1866: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था। 1897: भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी पण्डित राम प्रसाद 'बिस्मिल' का जन्म। 1921: ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मतदान का अधिकार मिला। 1935: एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया। 1940: यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 1955: पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी। 1964: जवाहरलाल नेहरू की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया। 1987: 160 वर्षों में पहली बार मार्गरेट थैचर लगातार तीसरी बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनीं। 2001: अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में 1995 में एक संघीय इमारत पर बम फेंकने वाले टिमोथी मैग्वेग को मौत की सजा। 2010: अफ्रीका ने 19वें फुटबाल विश्व कप टूर्नामेंट की मेजबानी की। यह पहला मौका था जब अफ्रीकी महाद्वीप में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

Related Post