गादोला के समीप दो बाइकों की आपसी टक्कर, दो घायल।

Neemuch headlines June 10, 2026, 8:02 pm Technology

सरवानिया महाराज चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गादोला में बुधवार को दो बाइकों की आपसी टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। यह हादसा गादोला स्थित शासकीय स्कूल के सामने हुआ। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें चोटें आईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में लक्ष्मण पिता भंवरलाल रावत निवासी गादोला तथा प्रहलाद पिता बालूराम रावत मीणा निवासी समेल घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान शासकीय स्कूल के सामने दोनों बाइकों के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एवं राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों की सहायता की। सूचना पर डायल-112 वाहन के पायलट आरिफ हुसैन एवं आरक्षक विजय राठौड़ मौके पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों की तत्परता एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर उपचार मिल सका।

Related Post