चीताखेड़ा । समीपस्थ ग्राम भीमपुरा के मीणा रावत समाज के राधेश्याम, विनोद मीणा के अनुज भाई व हेमराज के 25 वर्षीय पुत्र गेंदमल मीणा ने बुधवार को अपने ही खेत के पास स्थित 15 फीट ऊंचा महुआ (मोड़ी) के पेड़ पर चढ़कर अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस डायल हंड्रेड से मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पेड़ से उतारा गया और जहां एएसआई लक्ष्मण सिंह चौहान, आरक्षक दिनेश धनगर ने मौके का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु नीमच जिला चिकित्सालय ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि वह गुजरात मजदूरी करता था। वहां से आया और यह कदम उठा लिया। बताया गया कि छोटे छोटे बच्चे महुआ के डोरमें (फल) को एकत्रित कर रहे थे कि अचानक पेड़ पर नजर पड़ी तो व्यक्ति लटका हुआ देख वहां से डर के मारे भागे। घटना गांव में जाकर सुनाई तब ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना डायल हंड्रेड की।