Latest News

साधुमार्गी जैन संघ का बाल संस्कार शिविर का हुआ समापन

मुकेश पार्टनर June 15, 2026, 8:13 am Technology

नीमच। दिनांक 5 जून से प्रारंभ हुए 10 दिवसी बाल संस्कार शिविर का 14 जून को समापन हुआ समापन समारोह में समाज के वरिष्ठ जन सहित अनेक श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे।

उक्त जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष कोमलचंद गांग ने बताया ने बताया कि उक्त शिविर में समाज के करीब 100 बच्चों ने ज्ञान ध्यान तप अनुमोदना सहित अनेक संस्कार ग्रहण किये।

13 जून को प्रातः 9:00 बजे जवाहर नगर समता भवन से एक विशाल व्यसन मुक्ति रैली सभी बच्चों एवं समाज जनों द्वारा निकाली गई जिसमें हेतु स्लोगन पोस्टर लिए सभी बच्चे एवं समाज जन राम गुरु का संदेश व्यसन मुक्त हो सारा देश जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे!

शिविर को समाज के उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, अनिल बोडावत, समता बहू मंडल की अध्यक्ष शानू चौधरी, मधु राठौर, टीना सहलोत, मेघा गांग ने संबोधित किया! शिविर में ज्ञान प्राप्त करने वाले बच्चे ग्रवी, कृतिका सहलोत, रितिका गाँधी, नैना खींदावत, यश गाँधी, लक्ष्य लोढ़ा ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी अंत में पुरस्कार वितरण के साथ शिविर का समापन किया गया! आभार संस्था के मंत्री सुशील राठौर ने मानाl

Related Post