Latest News

धरती का श्रृंगार, वृक्षारोपण से": विधायक अनिरुद्ध मारू ने भाटखेड़ी बुजुर्ग में किया पौधारोपण

Neemuch headlines June 5, 2026, 7:52 pm Technology

नीमच । नागरिकों से की पौधा लगाने की अपील विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधायक मनासा श्री अनिरुद्ध मारू ने ग्राम पंचायत भाटखेड़ी बुजुर्ग में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की।

पौधारोपण कर दिलाई शपथ: विधायक मारू ने ग्राम पंचायत परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने की शपथ दिलाई। पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश: मारू ने कहा कि "पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। ऑक्सीजन से लेकर वर्षा तक, सब कुछ वृक्षों पर ही निर्भर है। हमें अधिकाधिक पौधारोपण करना चाहिए।" उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं सिंचाई की जिम्मेदारी भी स्वयं लें, ताकि वे वृक्ष का रूप ले सकें। जनसहभागिता से होगा संरक्षण: विधायक ने कहा, कि शासन की योजनाओं के साथ-साथ जनसहभागिता से ही पर्यावरण को बचाया जा सकता है। उन्होंने ग्राम पंचायत को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, जनपद सदस्य, ग्रामीणजन एवं स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Post