करंट लगने से 50 वर्षीय अमरसिंह बंजारा की मौत, गांव में पसरा मातम

Neemuch headlines August 1, 2026, 2:18 pm Technology

​सरवानिया महाराज। चौकी क्षेत्र के ग्राम खेड़ा बांगरेड में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय अमरसिंह बंजारा की विद्युत ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने से मौत हो गई।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरसिंह सुबह किसी काम से घर के बाहर निकले थे, तभी अचानक ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे से गांव में शोक छा गया।

Related Post