Latest News

मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल भविष्य": आंगनवाड़ी केंद्रों पर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Neemuch headlines June 5, 2026, 7:50 pm Technology

नीमच । माताओं-बच्चों ने ली पर्यावरण एवं बेटी संरक्षण की शपथ कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अंतर्गत 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाडली बेटियों का सम्मान, मां के नाम रोपे पौधे: जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया, कि कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, स्थानीय माताओं और बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। आंगनवाड़ी केंद्रों पर आने वाली नन्ही बालिकाओं और उनकी माताओं का तिलक लगाकर सम्‍मान किया गया। उपस्थित माताओं और बच्चों ने मिलकर अपनी मां के सम्मान में फलदार और औषधीय पौधे रोपे। शपथ और संकल्प: सभी उपस्थित ग्रामीणों और महिलाओं ने बेटियों को बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाने और रोपे गए पौधों को जीवित रखने की शपथ ली। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़कर अपनी बेटियों के लिए एक सुरक्षित, शिक्षित और हरा-भरा भविष्य तैयार कर रहे हैं।" इस अभियान के तहत पूरे जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में कुल 501 पौधे लगाए गए।

Related Post