कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में ए.पी.सी.समूह की समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न

Neemuch headlines June 5, 2026, 7:34 pm Technology

नीमच । कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में शुक्रवार को ए.पी.सी.समूह कृषि, उद्यानिकी, मत्‍स्‍य, दुग्‍ध संघ, सहकारिता, पशुपालन आदि विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्‍टर ने ए.पी.सी.समूह में शामिल सभी विभागों की योजनाओं विभागीय गतिविधियों की प्रगति के पावर प्रजेन्‍टेशन को एक-एक कर देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णवसहित सभी संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर ने पी.एम.एफ.एम.ई.योजना के तहत हितग्राहियों के प्रकरण तैयार करते समय उन्‍हें एग्रीकल्‍चर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर फण्‍ड का लाभ लेने हेतु प्रेरित कर लाभांवित करवाने के निर्देश दिए, जिससे, कि हितग्राहियों को ईकाई स्‍थापना के लिए अतिरिक्‍त लाभ मिल सकें। कलेक्‍टर ने कृषि उपज मण्‍डी प्रांगण में किसानों की सुविधा के लिए उपज की क्‍लीनिंग ग्रेडिंग एवं पेकेजिंग की सुविधा उपलब्‍ध कराने के प्रस्‍ताव भी तैयार कर भिजवाने के निर्देश मण्‍डी सचिव को दिए। बैठक में कृत्रिम गर्भाधान, हिरण्‍यगर्भा योजना, डॉ.भीमराव अम्‍बेडर, कामधेनु योजना, फसल बीमा योजना, की समीक्षा की तथा खरीफ के पूर्व मिट्टी के नमूने लेकर उनका परीक्षण करवाने और सोसायटी में गत वर्ष की खपत अनुसार इस वर्ष भी उर्वरक का भण्‍डारण एवं वितरण की व्‍यवस्‍था करने, महागढ़, कृषि फार्म की जमीन का सीमांकन के लिए आवेदन कर सीमांकन के लिए आवेदन कर सीमांकन करवाने, दुग्‍ध समितियों के शेष सदस्‍यों के खाते सहकारी बैंकों में खुलवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए है।

Related Post