Latest News

आज ही के दिन मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines June 5, 2026, 9:50 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में पांच जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1659 : मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा.

1944 : रोम मित्र सेनाओं के कब्जे में. द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्ज़े में आने वाला रोम पहला शहर था.

1953 : डेनमार्क में आज ही के दिन नया संविधान लागू हुआ.

1967 : इजराइल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए.

1968 : अमेरिका के शहर लॉस एंजिलिस के एक होटल में मशहूर अमेरिकी सांसद रॉबर्ट कैनडी पर जानलेवा हमला. हमलावर को तत्काल पकड़ लिया गया और उसे उम्रकैद की सजा हुई. वह फलस्तीनी मूल का था और उसका कहना था कि उसने अपने देश के लिए यह कदम उठाया.

1972 : संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए पांच जून साल 1972 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की. पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 1974 को मनाया गया.

1984 : पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया.

1990 : सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

2013 : अमेरिकी जासूस स्‍नोडेन ने खुलासा किया कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है.

Related Post