Latest News

अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र इकाई विक्रम सीमेंट ने किया वृहद वृक्षारोपण "एक पेड़ माँ के नाम"

Neemuch headlines June 6, 2026, 2:17 pm Technology

नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस (WED) 2026 के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है, जिसका मुख्य केंद्र 'एक पेड़ माँ के नाम' और 'मिशन LIFE' पहलें हैं और रीजनल अफसर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के दिशानिर्देश के अनुसार, विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष में अल्ट्राटेक सीमेंट सयंत्र इकाई विक्रम सीमेंट वर्क्स के द्वारा अपनी इकाई की सीमेंट प्लांट लाइन 4 प्रोजेक्ट परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

जिसमे सभी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूआत विक्रम सीमेंट के संस्थान प्रमुख अवास मिश्रा उनके दिशानिर्देश के द्वारा वृक्षारोपण थीम 'एक पेड़ माँ के नाम की सराहना की एवं प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया साथ ही सयंत्र एवं माइंस परिसर को हराभरा बनाने पर जोर दिया, टेक्निकल प्रमुख अक्षय जैन और एचआर प्रमुख अनंत शर्मा ने पौधों को दीर्घकालीन भविष्य एवं सस्टेंबिलिटी की बात कही, माइंस प्रमुख, भूपेंद्र खोरपिया ने बताया प्रतिदिन बढ़ते जा रहे प्रदुषण को रोकने के लिए वृक्षारोपण ही एक उपाय है और फाइनेंस और एकाउंट्स प्रमुख हेड आशीष हिंगर, प्रोजेक्ट टेक्निकल प्रमुख योगेश नथिया और प्रोजेक्ट सिविल प्रमुख राजेश सैनी ने ओषधि एवं फलदायक पौधों लगाने पर जोर दिया।

वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में सीमेंट प्लांट लाइन 4 प्रोजेक्ट परिसर 200 पौधों का में किया गया। मानसून सत्र में विक्रम सीमेंट की विभिन्न खदानों में कुल 20000 पौधों के वृक्षारोपण का बजट है। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लाइन 4 प्रोजेक्ट सिविल विभाग, हॉर्टिकल्चर टीम एवं पर्यावरण विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Post