Latest News

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Neemuch headlines May 31, 2026, 6:53 am Technology

1. हर्बल ड्रिंक्स और काढ़ा:-

धनिया काढ़ा: मुट्ठी भर खड़ा धनिया लें और उसे रात को पानी में भिगो दें। सुबह उसे 10 मिनट तक गुनगुने पानी में उबालें। इसे छानकर ठंडा होने पर पिएं। यह किडनी से नमक और गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है। यदि आप चाहें तो उबालते वक्त इसमें थोड़ा अदरक, कालीमीर्च, हल्दी और शहद मिलाकर अंत में आधा नींबू भी निचोड़ देंगे तो यह एकदम जबरदस्त काढ़ा बन जाएगा। अदरक की चाय: अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो किडनी की सूजन कम करते हैं। इसे पानी में उबालकर या शहद मिलाकर पीना फायदेमंद है।

भुट्टे के बाल (Corn Silk): मक्के के दानों पर जो सुनहरे बाल होते हैं, उन्हें पानी में उबालकर चाय की तरह पिएं। यह यूरिन इन्फेक्शन को रोकता है और किडनी की सफाई करता है।

2. फलों का रस नींबू का रस:-

नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जो कैल्शियम को जमने से रोकता है, जिससे पथरी (Kidney Stone) होने का खतरा कम हो जाता है। रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पिएं। क्रैनबेरी जूस (Cranberry): यह यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) के लिए रामबाण है और किडनी के बैक्टीरिया को साफ करता है। ध्यान रहे कि जूस बिना चीनी वाला हो। सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar): एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और किडनी स्वस्थ रहती है।

3. खान-पान में बदलाव पानी की पर्याप्त मात्रा:-

किडनी की सफाई का सबसे सरल तरीका दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना है। यह टॉक्सिन्स को पतला करके बाहर निकाल देता है। सब्जियों का सेवन: मूली, गोभी, लहसुन और प्याज को डाइट में शामिल करें। लहसुन में मौजूद 'एलिसिन' किडनी को भारी धातुओं के नुकसान से बचाता है। लाल अंगूर: इसमें फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो किडनी की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं और सूजन कम करते हैं। क्या करें नमक (सोडियम) का सेवन कम करें। व्यायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करें। यूरिन को देर तक रोक कर न रखें। साफ सुथरा और पर्याप्त मात्रा में पानी ही पिएं। क्या न करें अधिक पेनकिलर्स (Dolo, Combiflam आदि) न खाएं। शराब और धूम्रपान से परहेज करें। जंक फूड और पैकेट बंद खाने से बचें।

Related Post