मेष राशि साप्ताहिक राशिफल:-
सप्ताह की शुरुआत प्यार और रोमांस से भरपूर रहने वाली है। धनु राशि के चंद्रदेव की वजह से आप पार्टनर के सामने दिल की बात खुलकर कह पाएंगे। शुक्रदेव और बुधदेव की युति के कारण लव लाइफ में गजब की बॉन्डिंग बनेगी। सिंगल्स को सोशल मीडिया या दोस्तों के जरिए कोई नया पार्टनर मिल सकता है। 4 जून से काम की व्यस्तता के चलते आप चाहकर भी पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में आना पारिवारिक माहौल को बहुत मधुर बनाएगा।
वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल:-
हफ्ते की शुरुआत में धनु राशि के चंद्रदेव के प्रभाव से मन में कुछ अनजाना डर या ओवरथिंकिंग हो सकती है। यह स्थिति पार्टनर के साथ छोटी-मोटी गलतफहमी होने के योग बना सकती है। किसी भी बात पर तुरंत रिएक्ट करने से बचें और बातचीत का रास्ता खुला रखें। 4 जून से जैसे ही चंद्रदेव मकर राशि में आकर पुरानी कड़वाहट चुटकियों में दूर कर देंगे। गुरुदेव का कर्क राशि में आना परिवार का सपोर्ट दिलाएगा। वीकेंड पर काम की व्यस्तता के कारण आप थोड़े बिजी हो सकते हैं। पार्टनर को इस समय आपसे सिर्फ थोड़े से प्यार और अटेंशन की उम्मीद होगी। उसे निराश न करें।
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल:-
मिथुन राशि वालों के लिए 1 जून की शाम से चंद्रदेव का गोचर पार्टनरशिप वाले भाव में होने जा रहा है। वो लाइफ पार्टनर के साथ आपका तालमेल मजबूत करेंगे। आपकी राशि में बैठे शुक्रदेव आपकी पर्सनैलिटी में गजब का आकर्षण पैदा करेंगे। लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। 4 जून से मकर राशि के चंद्रदेव के कारण आर्थिक या व्यावहारिक चिंताओं की वजह से रिश्ते में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। इस समय ज्यादा प्रैक्टिकल होने के बजाय भावनाओं को समझें। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में जाना परिवार में सुख-शांति बढ़ाएगा। वीकेंड पर कुंभ राशि के चंद्रदेव मूड हल्का करके लव लाइफ में दोबारा रोमांस लाएंगे।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल:-
धनु के चंद्रदेव डेली रूटीन को बिजी रखेंगे, जिससे पार्टनर के साथ बात करने का समय कम मिलेगा। दफ्तर के गुस्से को घर पर निकालने से बचें। 2 जून को गुरुदेव का आपकी राशि में आना व्यक्तिगत और इमोशनल जीवन के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। 4 जून से मकर राशि के चंद्रदेव आपके पार्टनर के साथ संबंधों को और मजबूत करेंगे। वीकेंड पर बैठकर दिल की बात साझा करने से पुराना मनमुटाव दूर होगा। आपसी भरोसा बहुत मजबूत होगा।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल:-
यह सप्ताह लव लाइफ में नया जोश और सकारात्मकता लेकर आने वाला है। धनु के चंद्रदेव प्रेम जीवन में रोमांस और क्रिएटिविटी बढ़ा देंगे। पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत यात्रा या आउटिंग पर जा सकते हैं। शुक्रदेव और बुधदेव की शुभ युति से आप भावनाओं को बहुत आसानी से व्यक्त कर पाएंगे। 4 जून से मकर राशि के चंद्रदेव के कारण जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। लिहाजा संभव है कि आप पार्टनर के लिए ज्यादा समय न निकाल सकें। वीकेंड पर कुंभ राशि के चंद्रदेव का आना आपके रिश्ते में आपसी विश्वास और प्यार को और गहरा कर देगा।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल:-
सप्ताह की शुरुआत में धनु राशि के चंद्रदेव के प्रभाव से परिवार की कोई बात चुभ सकती है। पार्टनर के व्यवहार को लेकर ज्यादा संजीदा न हों। 4 जून से जब चंद्रदेव मकर राशि में प्रवेश करेंगे, तो आपकी लव लाइफ में बहुत खूबसूरत बदलाव दिखेंगे। आप पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की प्लानिंग करेंगे। सिंगल्स की लाइफ में दोस्तों के जरिए किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में आना आपके रिश्तों को सुरक्षित करेगा। वीकेंड पर काम के साथ-साथ लव लाइफ में बैलेंस बनाकर चलें।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल:-
सप्ताह के शुरुआती दिनों में धनु राशि के चंद्रदेव आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। अपने प्रेम की भावनाओं को पार्टनर के सामने बहुत ही खूबसूरत ढंग से आप रख पाएंगे। शुक्रदेव की कृपा से प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। सिंगल्स को यात्रा के दौरान कोई नया साथी मिल सकता है। 4 जून से मकर राशि के चंद्रदेव के कारण पारिवारिक कारणों से मन थोड़ा संवेदनशील हो सकता है। लिहाजा, इस दौरान पार्टनर से बहस करने से बचें। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में गोचर रिलेशनशिप में मैच्योरिटी लाएगा। वीकेंड पर कुंभ राशि के चंद्रदेव आपके रिश्ते में नया रोमांच और खुशियां वापस लेकर आएंगे।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक :-
राशिफल इस सप्ताह की शुरुआत में धनु राशि के चंद्रदेव आपकी सोच को गहरा करेंगे। आप दोनों इस दौरान कैजुअल बातचीत के बजाय फ्यूचर प्लानिंग पर डिस्कस करेंगे। शुक्रदेव के प्रभाव से कभी-कभी मन में थोड़ा शक आ सकता है, जिससे बचना जरूरी है। 4 जून से मकर राशि के चंद्रदेव आपकी बातचीत के तरीके को बहुत ही प्यारा और असरदार बना देंगे। गुरुदेव का कर्क राशि में जाना आपके भीतर रिश्तों को निभाने की नई बुद्धिमानी लेकर आएगा। वीकेंड पर घरेलू जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ सकती हैं, इसलिए धैर्य रखें और शांत दिमाग से काम लें।
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल:-
1 जून की शाम से चंद्रदेव का आपकी ही राशि में आ रहे हैं। वह आपके भीतर नया आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ाने वाले हैं। आप पार्टनर के साथ बहुत ही खुशनुमा वक्त बिताएंगे। साथ ही सोशल लाइफ भी एक्टिव रहेगी। मिथुन के शुक्रदेव प्रेम संबंधों में मिठास घोलने वाले हैं। यह समय रोमांस के लिए अच्छा रहेगा। 4 जून से मकर के चंद्रदेव आपका ध्यान पैसों या घरेलू काम की तरफ ले जा सकते हैं। तनाव के पलों में वाणी पर कंट्रोल रखें। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में जाना रिश्ते में गहरे भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाएगा।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल:-
सप्ताह की शुरुआत में धनु के चंद्रदेव थोड़ा कंफ्यूजन या ज्यादा सोचने की परेशानी दे सकते हैं। आप खुद को थोड़ा अकेला रखना पसंद करेंगे। अपनी भावनाओं को मन में दबाकर रखने से पार्टनर के साथ थोड़ी दूरी बढ़ सकती है, इसलिए बातचीत बंद न करें। 4 जून को जैसे ही चंद्रदेव आपकी राशि में आने के बाद आपका खोया हुआ कॉन्फिडेंस वापस ले आएंगे। आप अपने पार्टनर से खुलकर बात कर पाएंगे। गुरुदेव और शुक्रदेव की शुभ स्थिति आपके पार्टनरशिप वाले भाव को मजबूत करेगी, जिससे वीकेंड तक रिश्तों में फिर से गर्मजोशी आएगी।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल:-
इस हफ्ते धनु के चंद्रदेव दोस्तों और करीबियों के साथ संबंधों को मधुर बनाएंगे। पार्टनर के साथ भी अच्छा तालमेल बना रहेगा। मिथुन राशि के शुक्रदेव आपके जीवन में रोमांस और बौद्धिक आकर्षण को बढ़ाएंगे। सिंगल्स अपने जैसी सोच वाले किसी ऐसे इंसान की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। 4 जून से मकर राशि के चंद्रदेव के कारण मन में कोई पुरानी बात को लेकर थोड़ा तनाव या कंफ्यूजन ला सकते हैं। गुरुदेव का गोचर धीरे-धीरे सब ठीक कर देगा और वीकेंड पर आपकी ही राशि में चंद्रदेव का आना रिश्ते में नई स्पष्टता लेकर आएगा।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल:-
सप्ताह की शुरुआत में पार्टनर आपके समय की डिमांड करेगा। मगर आप करियर के प्रेशर के कारण व्यस्त रहेंगे। धनु के चंद्रदेव कामकाज पर फोकस बढ़ाएंगे, जिससे लव लाइफ में थोड़े समय की कमी महसूस हो सकती है। शुक्रदेव और बुधदेव की स्थिति घर और परिवार की जिम्मेदारियों की तरफ भी आपका ध्यान खींचेगी, इसलिए वर्क-लाइफ बैलेंस बनाकर चलें। 4 जून से मकर राशि के चंद्रदेव दोस्तों और करीबियों के जरिए आपका मूड बहुत हल्का कर देंगे। 2 जून को गुरुदेव का कर्क राशि में जाना आपकी लव लाइफ में हीलिंग और नया प्यार लेकर आ रहा है।