मई के इस माह में भीषण गर्मी पड़ रही है। लू की लपट चल रही है जिसके चलते कई लोगों को डिहाइड्रेशन हो चला है तो कुछ को तो लू लगने के चलते अस्पताल तक में भर्ती होने की नौबत तक आ गई है।
वर्तमान में भारत के कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री के आसपास है। ऐसे में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचने के लिए आजमाएं 5 तरीके। हीट स्ट्रोक के लक्षण और प्रभाव: अचानक शरीर का तापमान बढ़ जाना सिर में तेज दर्द लू लगने से दिमाग, किडनी और दिल की कार्यक्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। नाड़ी या सांस की गति तेज हो जाती है।
त्वचा पर लाल दाने हो जाते हैं बार बार पेशाब आना शरीर में जकड़न होना बुखार, त्वचा का रूखा होना, गर्म होना, नम होना, चक्कर आना, जी-मिचलाना, घबराहट होना, अधिक पसीना आना और बेहोश होना आदि। लू लगने के कार डायरिया होने, पेचिस और उल्टियां होने की संभावना बढ़ जाती है। कई बार सिर में खून के गर्म होने से व्यक्ति की जान भी चली जाती है।
1. हाइड्रेटेड रहें: खूब पानी पिएं। नींबू पानी, नारियल पानी, बेल का शरबत, खस का शरबत, आम पन्ना और छाछ जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें। नींबू पानी, ORS या ग्लूकोज लेते रहें।
2. तेज धूप से बचें: दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें। यदि जाना ही हो तो सिर पर मोटा सूती कपड़ा बांधकर जाएंगे। या, बाहर निकलते समय टोपी, स्कार्फ या छाता और सनग्लासेज जरूर इस्तेमाल करें। जेब में एक प्याज रखें और साथ में ORS या ग्लूकोज मिला पानी भी रखें। सूती कपड़े पहनें जो शरीर को ठंडक दें। घर से बाहर निकलने से 20 मिनट पहले कम से कम SPF 30 वाली सनस्क्रीन लगाएं। यह आपकी त्वचा को हानिकारक UV किरणों और टैनिंग से बचाती है।
3. भारी भोजन से परहेज करें: हल्का और सुपाच्य भोजन करें। भोजन में ककड़ी, प्याज, छाछ और दही की मात्रा बढ़ा दें। ताजे फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा और संतरा खाएं। तली-भुनी और मसालेदार चीजों से बचें। ये शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं।
4. प्याज का प्रयोग करें: प्याज लू से बचाव में बहुत असरदार होता है। एक प्याज को काटकर उसके रस को पैरों के तलवों पर या कान के पीछे रगड़ें। कच्चा प्याज भी खाने में शामिल करें। बाहर जाते समय एक कटा प्याज जेब में रखें।
5. बर्फ या ठंडी पट्टियों का प्रयोग करें: अगर बहुत ज्यादा गर्मी लग रही हो, तो एक गीला रुमाल अपनी गर्दन या माथे पर रखें। यह शरीर के तापमान को तुरंत कम करने में मदद करता है। जब भी बाहर से घर पर आएं तो बर्फ की पट्टियों को गर्दन, अंडरआर्म्स, हाथ और पैरों पर लगाएं। इससे शरीर का टेम्परेचर जल्दी कम होता है।